LOADING...
OpenAI के AI स्मार्टफोन की नई जानकारी आई सामने, मिलेगी बेहतर क्षमता
OpenAI के कई फीचर्स का खुलासा हुआ है

OpenAI के AI स्मार्टफोन की नई जानकारी आई सामने, मिलेगी बेहतर क्षमता

May 05, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह ऐपल और सैमसंग से अलग होगा, जो थर्ड-पार्टी पर आधारित होते हैं। दूसरी तरफ ChatGPT निर्माता का फोन AI एजेंट पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि इसमें काम ऐप्स की बजाय AI करेगा। सप्लाई चेन विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने पिछले सप्ताह इसका खुलासा करने के बाद अब कुछ नई जानकारियाें का खुलासा किया है, जो स्मार्टफोन की कुछ प्रमुख विशिष्टताओं को रेखांकित करते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन

कब लॉन्च हो सकता है फोन?

कुओ ने एक्स पोस्ट में सुझाव दिया है कि OpenAI अपने पहले AI एजेंट स्मार्टफोन के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है और उम्मीद है कि इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन 2027 की पहली छमाही में शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसके पीछे पहली बड़ी वजह बताई है कि कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले एक मजबूत छवि बनाने के लिए जल्द से जल्द फोन लाना जरूरी हो गया है।

फीचर 

क्या होगी इस फोन की खासियत?

कुओ का दावा है कि AI-केंद्रित विशेषताओं के साथ-साथ OpenAI का स्मार्टफोन बेहतर इमेजिंग क्षमता भी प्रदान करेगा। इसमें एडवांस HDR पाइपलाइन वास्तविक दुनिया के दृश्य संवेदन को बेहतर बनाती है। कंपनी विषम AI कंप्यूटिंग के लिए ड्यूल NPU आर्किटेक्चर का उपयोग करने की योजना बना रही है। फोन में LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज होगा। सुरक्षा और बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के लिए pKVM + इनलाइन हैशिंग को भी जोड़ा जा सकता है।

Advertisement