OpenAI के भारत में 10 करोड़ हुए सप्ताहिक सक्रिय यूजर, बना दूसरा सबसे बड़ा बाजार
क्या है खबर?
OpenAI भारत में अब 10 करोड़ से अधिक साप्ताहिक सक्रिय ChatGPT यूजर्स तक पहुंच गई है, जिससे यह AI टूल के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि ChatGPT पर होने वाली अधिकांश चैट में जनरेशन Z के यूजर्स की भूमिका है। AI चैटबॉट पर भेजे गए सभी मैसेज में 18-24 आयु वर्ग के 46 फीसदी हिस्सा है, जबकि 34 वर्ष तक के आयु वर्ग लगभग 80 फीसदी हिस्सा है।
उपयोग
जटिल कामों के लिए होता है उपयोग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की डाटा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ChatGPT पर होने वाली सभी बातचीत का 30 फीसदी काम से संबंधित होती है, जबकि भारत में यह संख्या बढ़कर 35 फीसदी हो जाती है। यहां लोग उत्पादकता के लिए चैटबॉट पर काफी अधिक निर्भर हैं। भारतीय नोट्स लिखने, कोड की समीक्षा करने, तकनीकी सहायता प्राप्त करने, दस्तावेज एडिट करने या वर्कफ्लो में सुधार करने के लिए इसे टूल के रूप में उपयोग कर रहे हैं।
सामान्य
सामान्य कामों में नहीं होता है उपयोग
डाटा बताता है कि दुनियाभर में ChatGPT पर होने वाली कुल चैट में से 42 फीसदी सामान्य/बुनियादी बातचीत से संबंधित होती हैं। भारत में होने वाली बातचीत में से केवल 16 फीसदी ही इस श्रेणी में आते हैं। इसका मतलब है कि वे OpenAI का चैटबॉट का उपयोग सामान्य जानकारी जुटाने के बजाय मुश्किल कामों के लिए करते हैं। इनमें डाटा एनालिटिक्स संबंधी सलाह लेने, गिटहब के कोरेक्स का उपयोग करके कोडिंग में मदद लेने जैसे काम शामिल हैं।