LOADING...
OpenAI ने भारत में लॉन्च किया प्रो प्लान, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिलेगा
OpenAI ने भारत में नया प्लान लॉन्च किया है

OpenAI ने भारत में लॉन्च किया प्रो प्लान, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिलेगा

Apr 11, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने भारत में ChatGPT का नया प्लान लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर अधिक उपयोग करने वाले यूजर्स और डेवलपर्स के लिए है। यह ChatGPT के भीतर कोडिंग टूल्स और AI मॉडल्स तक पहुंच को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अपडेट उन AI टूल्स की बढ़ती मांग को दर्शाता है, जो लंबे और अधिक जटिल सेशन को संभाल सकते हैं। आइये जानते हैं इस नए प्लान में यूजर्स को क्या मिलेगा।

खूबी 

क्या है इस प्लान की खूबी?

नए प्लान का मुख्य आकर्षण ChatGPT का कोडिंग टूल, कोडक्स है। प्रो टियर प्लस प्लान की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक कोडक्स क्षमता प्रदान करता है। यह उन डेवलपर्स के लिए एक महत्वपूर्ण है, जो इसका उपयोग काम का बोझ कम करने के लिए करते हैं, न कि केवल कभी-कभार कुछ प्रश्नों के जवाब जानने के लिए करते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने कहा यह प्लान लोगों की भारी मांग के कारण शुरू किया गया है।

कीमत 

कितनी है इस प्लान की कीमत? 

भारत में नए प्लान की कीमत 10,699 रुपये प्रति माह है। यह मौजूदा प्लस प्लान (1,999 रुपये) और टॉप प्लान के बीच में आता है। 31 मई तक इस प्लान पर अस्थायी रूप से उपयोग सीमा बढ़ा दी है, जिसके बाद यह कम होने की उम्मीद है। कंपनी के किसी भी प्लान में असीमित पहुंच की सुविधा नहीं दी है। बता दें, बड़े डेवलपर बेस और AI टूलिंग की बढ़ती मांग के कारण कंपनी के लिए यह बड़ा बाजार है।

Advertisement