OpenAI ने API में लॉन्च की नई वॉयस इंटेलिजेंस सुविधाएं, जानिए क्या होगा फायदा
क्या है खबर?
OpenAI ने उसके API में अब कई नई वॉयस इंटेलिजेंस सुविधाएं लॉन्च की हैं। ये डेवलपर्स को ऐसे ऐप बनाने में मदद करेंगी, जो उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत कर सकें, उसे लिख सकें और अनुवाद कर सकें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी ने नया GPT‑रियलटाइम‑2 एक और वॉयस मॉडल पेश किया है, जिसे बातचीत करने में सक्षम आवाज सिमुलेशन बनाने के लिए विकसित किया गया है। इसे यूजर्स से अधिक जटिल अनुरोधों को संभालने के लिए बनाया गया है।
अन्य फीचर
ये भी जोड़ीं नई सुविधाएं
कंपनी GPT-रियलटाइम-ट्रांसलेट नामक एक फीचर भी लॉन्च कर रही है, जो यूजर्स के साथ बातचीत के दौरान वास्तविक समय में अनुवाद सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर में 70 से अधिक इनपुट भाषाएं और 13 आउटपुट भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने एक नई ट्रांसक्रिप्शन क्षमता GPT-रियलटाइम-व्हिस्पर भी लॉन्च की है, जो लाइव स्पीच-टू-टेक्स्ट क्षमता प्रदान करती है, जिसे बातचीत के दौरान कैप्चर किया जाता है।
दावा
फीचर्स किसे होगा फायदा?
कंपनी ने कहा, "हम जो मॉडल लॉन्च कर रहे हैं, वे मिलकर रीयल-टाइम ऑडियो को साधारण कॉल-एंड-रिस्पॉन्स से आगे ले जाकर ऐसे वॉयस इंटरफेस की ओर ले जाते हैं, जो सुनने, तर्क करने, अनुवाद करने, ट्रांसक्रिप्शन और बातचीत के दौरान कार्रवाई कर सकते हैं।" OpenAI का कहना है कि नई सुविधाएं शिक्षा, मीडिया, इवेंट्स और क्रिएटर प्लेटफॉर्म सहित कई क्षेत्रों में सहायक होंगी। इससे वह गूगल क्लाउड की स्पीच सेवाओं और अमेजन वेब सर्विसेज की वॉयस क्षमताओं को टक्कर देगी।