LOADING...
OpenAI ने किया GPT-5.4 साइबर मॉडल लॉन्च, जानिए कहां होगा उपलब्ध
OpenAI ने अपने GPT-5.4 मॉडल का साइबर वर्जन पेश किया है

OpenAI ने किया GPT-5.4 साइबर मॉडल लॉन्च, जानिए कहां होगा उपलब्ध

Apr 15, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपना GPT-5.4 साइबर मॉडल लॉन्च किया है, जो विशेष रूप से साइबर सुरक्षा कार्यों के लिए बनाया गया। यह GPT-5.4 मॉडल का एक विशेष वर्जन है। इस नए मॉडल को प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक की ओर से पिछले सप्ताह अपने सबसे शक्तिशाली मिथोस मॉडल को पेश किए जाने के बाद लाया गया है। मिथोस दुरुपयोग के जोखिम के कारण चर्चाओं में है और इसी कारण इसे आम यूजर्स के लिए भी जारी नहीं किया था।

अंतर 

मानक मॉडल से क्या है इसमें अलग?

OpenAI का कहना है कि सख्त सुरक्षा उपाय वाले GPT-5.4 जैसे मानक मॉडल के विपरीत इसके साइबर वर्जन को विशेष रूप से वैध सुरक्षा कार्यों के लिए कम प्रतिबंधों के लिए डिजाइन किया गया है। इस मॉडल में बाइनरी रिवर्स इंजीनियरिंग नामक एक सुविधा है, जो सुरक्षा पेशेवरों को मूल सोर्स कोड तक पहुंच की आवश्यकता के बिना मैलवेयर, कमजोरियों और पूरी सुरक्षा मजबूती के लिए सॉफ्टवेयर का विश्लेषण करने की अनुमति देती है।

उपलब्धता 

किन यूसर्ज के लिए होगा उपलब्ध?

GPT-5.4 साइबर ChatGPT के माध्यम से उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसके बजाय OpenAI ने इस मॉडल को सत्यापित सुरक्षा विक्रेताओं, संगठनों और शोधकर्ताओं के लिए पेश करना शुरू कर दिया है। इसका रोलआउट ट्रस्टेड एक्सेस फोर साइबर ​​(TAC) कार्यक्रम का हिस्सा है, जो एक साइबर सुरक्षा पहल है, जिसे कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया था। व्यक्तिगत यूजर chatgpt.com/cyber पर जाकर और अपनी पहचान सत्यापित करके इस तक पहुंच का अनुरोध कर सकते हैं।

Advertisement