Loading...
OpenAI ने वित्तीय क्षेत्र के लिए लॉन्च किया नया ChatGPT, AI से आसान होंगे कई काम
OpenAI ने वित्तीय क्षेत्र के लिए लॉन्च किया नया ChatGPT

OpenAI ने वित्तीय क्षेत्र के लिए लॉन्च किया नया ChatGPT, AI से आसान होंगे कई काम

Sep 11, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

OpenAI ने वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए ChatGPT का नया वर्जन लॉन्च किया है। 'ChatGPT फॉर फाइनेंशियल सर्विसेज' नाम का यह प्रोडक्ट खासतौर पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स और इक्विटी रिसर्चर्स के लिए बनाया गया है। इसमें वित्तीय डाटा देने वाली कंपनियों के टूल और जानकारी को AI के साथ जोड़ा गया है। OpenAI ने बताया कि इसे मॉर्गन स्टेनली और एवरकोर के साथ डिजाइन पार्टनर के तौर पर विकसित किया गया है, ताकि वित्तीय कामकाज की जरूरतों को समझा जा सके।

डाटा स्रोत

कई डाटा स्रोतों से मिलेगी जानकारी

इस नए ChatGPT में LSEG, पिचबुक, डालूपा, क्रंचबेस और अन्य डाटा स्रोतों की जानकारी शामिल है।

इससे यूजर्स अलग-अलग कंपनियों और बाजारों पर रिसर्च कर सकते हैं, वित्तीय मॉडल तैयार कर सकते हैं और कम समय में जरूरी जानकारी जुटा सकते हैं। OpenAI के मुताबिक, डाटा को उसके सिस्टम पर इंडेक्स किया गया है, ताकि जानकारी खोजने का काम बेहतर हो।

यूजर्स अपनी फर्म के मौजूदा टेम्पलेट्स का इस्तेमाल करके क्लाइंट के लिए जरूरी सामग्री भी तैयार कर सकेंगे।

सर्विस

GPT-6 एस्ट्रा से चलेगी सर्विस

यह सर्विस OpenAI के नए GPT-6 एस्ट्रा मॉडल पर चलती है।

कंपनी के मुताबिक, इस मॉडल को वित्तीय डेटा से जानकारी निकालने, वित्तीय मामलों पर बेहतर सोचने और तैयार किए गए कंटेंट की सटीकता सुधारने के लिए तैयार किया गया है। यह प्रोडक्ट ChatGPT एंटरप्राइज के सुरक्षा फीचर्स पर आधारित है।

इसमें रोल-बेस्ड एक्सेस और डाटा एन्क्रिप्शन जैसे विकल्प हैं। साथ ही, कंपनियों की कंप्लायंस टीम वर्कस्पेस के लॉग को ऑडिट प्रक्रिया के लिए एक्सपोर्ट कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

आगे पूरे फाइनेंशियल सेक्टर में होगा विस्तार

OpenAI का कहना है कि वह आगे इस सर्विस में वित्तीय डाटा के स्रोत बढ़ाने और मॉडल को बेहतर बनाने पर काम करेगा।

जिन कंपनियों के पास पहले से डाटा सब्सक्रिप्शन हैं, वे फैक्टसेट, S&P ग्लोबल, प्रीक्विन और डाटासाइट जैसी सेवाओं को भी जोड़ सकती हैं। फिलहाल फोकस इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और इक्विटी रिसर्च पर है, लेकिन कंपनी इसे पूरे फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर तक बढ़ाना चाहती है।

इसका मकसद रिसर्च, मॉडलिंग और दूसरे वित्तीय कामों को तेज और आसान बनाना है।

ADVERTISEMENT