Loading...
OpenAI ने पहला हार्डवेयर 'कोडेक्स माइक्रो' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
OpenAI ने पेश किया अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस

OpenAI ने पहला हार्डवेयर 'कोडेक्स माइक्रो' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत

Jul 16, 2026
09:18 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस पेश कर दिया है। कंपनी ने कोडेक्स माइक्रो नाम का प्रोग्रामेबल मैक्रो पैड लॉन्च किया है। इसे खास तौर पर OpenAI के AI कोडिंग एजेंट कोडेक्स के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यह डिवाइस वर्क लाउडर कंपनी के साथ मिलकर बनाया गया है और प्रोग्रामिंग करने वाले लोगों के काम को आसान, तेज और अधिक सुविधाजनक बनाने का दावा किया गया है।

स्मार्ट फीचर

कई स्मार्ट फीचर और कंट्रोल दिए गए

कोडेक्स माइक्रो में 13 मैकेनिकल बटन, एक टच सेंसर, एक रोटरी डायल और एक जॉयस्टिक दिया गया है।

यह क्लिकी और साइलेंट दोनों तरह के स्विच के साथ आता है। साथ ही 32 खास कीकैप भी दिए जाएंगे, जिनकी मदद से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग शॉर्टकट बना सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इससे कोडिंग का काम पहले से अधिक आसान, तेज और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

रंग

रंगों से मिलेगा हर काम का स्टेटस

इस डिवाइस में छह रोशनी वाले बटन दिए गए हैं, जो अलग-अलग रंगों के जरिए हर काम की स्थिति बताते हैं।

हरा रंग नया मैसेज, नीला रंग सोचने की प्रक्रिया, नारंगी रंग मंजूरी या सवाल और लाल रंग किसी गलती की जानकारी देता है।

जॉयस्टिक की मदद से कई कोडिंग काम शुरू किए जा सकते हैं, जबकि डायल से AI की काम करने की प्रक्रिया और जवाब देने का तरीका भी बदला जा सकता है।

ADVERTISEMENT

नए डिवाइस

आगे और नए AI डिवाइस ला सकती है कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI आने वाले समय में दूसरे AI हार्डवेयर डिवाइस पर भी काम कर रही है। इनमें बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट स्पीकर भी शामिल बताया जा रहा है, जो घर के कई काम कर सकेगा।

यह म्यूजिक चलाने, सवालों के जवाब देने, स्मार्ट उपकरण नियंत्रित करने और ChatGPT की मदद से कई दूसरे काम करने में सक्षम हो सकता है।

इसके 2027 तक लॉन्च होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कीमत और उपलब्धता

OpenAI ने पिछले साल हार्डवेयर स्टार्टअप io प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद कंपनी अपने नए डिवाइस विकसित कर रही है।

इसी बीच ऐपल ने OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है। फिलहाल कोडेक्स माइक्रो की कीमत 230 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) रखी गई है और यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कंपनी ने इसे अपना पहला हार्डवेयर उत्पाद बनाकर बाजार में उतारा है।

ADVERTISEMENT