OpenAI के कर्मचारियों ने पहले ही बता दी थी ChatGPT की सुरक्षा खामियां, रिपोर्ट में दावा
क्या है खबर?
2022 के आखिर में OpenAI की ओर से ChatGPT लॉन्च किए जाने से पहले ही कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंतरिक स्तर पर चिंता जताई थी। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों ने शीर्ष नेतृत्व और निदेशक मंडल के सामने अपनी चिंताएं रखी थीं। यह भी कहा कि इन बातचीत के बाद कुछ कर्मचारियों को लगा कि प्रबंधन का ध्यान सुरक्षा के बजाय गूगल और एंथ्रोपिक जैसे प्रतिस्पर्धियों के साथ कदम मिलाकर चलने पर ज्यादा था।
कमियां
चैटबॉट में बताई गई थी यह कमी
सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने बताया कि OpenAI के नियंत्रण इतने ढीले थे कि विदेशी सरकारों समेत बाहरी लोग भी AI लैब की तकनीक के बारे में संवेदनशील जानकारी काफी आसानी से हासिल कर सकते थे।
OpenAI में जिस किसी के पास भी कोड तक पहुंच थी, वह कंपनी के कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तकनीकी जानकारियां देख सकता था।
इसके बाद उसने सुरक्षा संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है।
सुधार
बाद में दिया गया सुरक्षा पर ध्यान
प्रोडक्ट डेवलपमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी थिबॉल्ट सॉटियॉक्स ने हाल ही में OpenAI के आंतरिक सिस्टम को सुरक्षित बनाने की एक पहल की कमान संभाली है।
सूत्र ने बताया कि अगस्त में सॉटियॉक्स ने कंपनी के एक-चौथाई प्रोडक्शन इंजीनियर्स को इसके सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के काम में लगा दिया।
ChatGPT लॉन्च के बाद AI तकनीक अमेरिका के लिए एक रणनीतिक संपत्ति बन गई है, जिससे कंपनियों पर इसको विदेशी प्रतिस्पर्धियों से सुरक्षित रखने का दबाव बढ़ गया है।