Loading...
OpenAI का डेवडे 2026 आज होगा, जानिए कैसे देख सकेंगे लाइव और संभावित घोषणाएं
OpenAI का डेवडे 2026 आज होगा

OpenAI का डेवडे 2026 आज होगा, जानिए कैसे देख सकेंगे लाइव और संभावित घोषणाएं

Sep 29, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

OpenAI आज (29 सितंबर) डेवडे 2026 आयोजित करने वाली है। यह कार्यक्रम सैन फ्रांसिस्को के फोर्ट मेसन में होगा, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े डेवलपर्स जुटेंगे। कार्यक्रम में नए प्रोडक्ट के डेमो, तकनीकी जानकारी और वर्कशॉप रखी जाएंगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन उद्घाटन भाषण दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में OpenAI अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े नए बदलावों और डेवलपर्स के लिए आने वाली सुविधाओं की जानकारी दे सकती है।

संभावित घोषणाएं

AI एजेंट और नए मॉडल की घोषणा संभव

डेवडे 2026 में AI एजेंट्स पर ध्यान रहने की उम्मीद है।

OpenAI ऐसे एजेंट्स पर काम कर रहा है जो यूजर से कम निर्देश लेकर लंबे समय तक काम कर सकते हैं। नए GPT-6 सोल मॉडल की घोषणा हो सकती है। ChatGPT के डेस्कटॉप इस्तेमाल और बातचीत में बदलाव की जानकारी मिल सकती है।

ChatGPT प्रोमैक्स नाम की करीब 500 डॉलर मासिक सदस्यता और सेरेब्रास साझेदारी की चर्चा सामने आई है।

समय

कब और कैसे देख सकेंगे लाइव?

OpenAI डेवडे 2026 का उद्घाटन भाषण भारतीय समय अनुसार 29 सितंबर की रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा।

कंपनी ने बताया है कि उद्घाटन भाषण की मुफ्त लाइवस्ट्रीम उपलब्ध उसके अधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक डेवडे की वेबसाइट पर जाकर रिमाइंडर के लिए पंजीकरण भी कर सकते हैं।

पूरे दिन तकनीकी प्रस्तुतियां और वर्कशॉप चलेंगी। बाद में इसका वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

भारत में भी होगा डेवडे कार्यक्रम

डेवडे 2026 के लिए पंजीकरण पहले ही बंद हो चुका है और आयोजन स्थल पर अतिरिक्त टिकट नहीं मिलेंगे।

कार्यक्रम में बताई जाने वाली नई सुविधाओं, मॉडल, कीमतों और साझेदारियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। OpenAI 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में डेवडे एक्सचेंज कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

इसमें AI डेवलपमेंट, तकनीकी चर्चा और कंपनी की टीमों से बातचीत पर ध्यान रहेगा। टोक्यो, सियोल, लंदन और पेरिस में भी ऐसे कार्यक्रम होने हैं।

ADVERTISEMENT