Loading...
OpenAI ने GPT-6.1 सोल मॉडल किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
ChatGPT का नया मॉडल GPT-6.1 सोल लॉन्च

OpenAI ने GPT-6.1 सोल मॉडल किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत

Sep 29, 2026
11:21 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने आज (29 सितंबर) अपने डेवडे इवेंट में ChatGPT के नए मॉडल GPT-6.1 सोल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे GPT-6 सोल के लॉन्च के करीब एक हफ्ते बाद पेश किया है। OpenAI का कहना है कि नया मॉडल मुश्किल और लंबे कामों को पूरा करने में पहले से बेहतर है। कंपनी के मुताबिक GPT-6.1 सोल एजेंटिक कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और पेशेवर कामों में GPT-6 एस्ट्रा के करीब क्षमता देता है, जबकि इसकी कीमत काफी कम है।

खासियत

कोडिंग से दस्तावेज समझने तक करेगा मदद

GPT-6.1 सोल को कई तरह के मुश्किल कामों के लिए तैयार किया गया है।

यह प्रोग्रामिंग और कोड में गलतियां ढूंढने के साथ दस्तावेज समझने और कई चरणों वाले काम पूरे करने में मदद कर सकता है। OpenAI के अनुसार, इन कामों में नया मॉडल पुराने GPT-6 सोल से बेहतर प्रदर्शन करता है।

कंपनी का कहना है कि एजेंट की तरह काम करने वाली कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और पेशेवर कार्यों में इसकी क्षमता GPT-6 एस्ट्रा के करीब है।

दावा

जवाबों में गलतियां कम होने का दावा

OpenAI के मुताबिक, कठिन निर्देश मिलने पर GPT-6.1 सोल पहले के मॉडल की तुलना में तथ्यों से जुड़ी गलतियां कम करता है।

कम रीजनिंग कोशिश में GPT-6 सोल के गलत जवाबों की दर 11.4 प्रतिशत थी, जो नए मॉडल में घटकर 7.7 प्रतिशतरह गई। कंपनी का कहना है कि अलग-अलग रीजनिंग सेटिंग्स में भी इसका एरर रेट GPT-6 एस्ट्रा के 1.9 प्रतिशत के करीब रहता है।

इससे मुश्किल सवालों में जवाबों की सटीकता बेहतर होने का दावा किया गया है।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

सुरक्षा नियमों का भी रखेगा ध्यान

कंपनी के अनुसार, GPT-6.1 सोल अपनी सीमाओं के बारे में ज्यादा साफ जानकारी देता है और यूजर के इरादे के साथ सुरक्षा नियमों का बेहतर पालन करता है।

कठिन जांच में यह खराब सर्च टूल की पहचान करने, तय पाबंदियों का पालन करने और बिना अनुमति के काम के नतीजे आगे बढ़ाने में GPT-6 सोल से कम बार विफल हुआ।

OpenAI ने यह भी कहा कि मॉडल ने ऑटोमेटेड सुरक्षा जांच को चकमा देने की कोई कोशिश नहीं की है।

ADVERTISEMENT

उपलब्धता

GPT-6.1 सोल की उपलब्धता

GPT-6.1 सोल आज से ChatGPT वर्क और कोडेक्स में प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एजुकेशन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी इसे सामान्य चैट में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

OpenAI के अनुसार, इसके मानक इनपुट और आउटपुट टोकन की कीमत GPT-6 एस्ट्रा की कीमत की करीब 20 प्रतिशत है।

कंपनी का कहना है कि कम कीमत के बावजूद यह एजेंटिक कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और पेशेवर कामों में GPT-6 एस्ट्रा जैसी क्षमता देने के करीब है।

ADVERTISEMENT