LOADING...
पावरपॉइंट में आया ChatGPT, अब AI बनाएगा प्रेजेंटेशन स्लाइड
पावरपॉइंट में आया ChatGPT

पावरपॉइंट में आया ChatGPT, अब AI बनाएगा प्रेजेंटेशन स्लाइड

May 22, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ChatGPT को अब माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट के साथ जोड़ दिया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब AI की मदद से नई प्रेजेंटेशन स्लाइड तैयार कर सकेंगे और पुरानी स्लाइड्स को एडिट भी कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसके जरिए लोग आसान भाषा में कमांड देकर प्रेजेंटेशन तैयार कर सकेंगे। इससे ऑफिस और पढ़ाई से जुड़े काम पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएंगे।

काम

AI खुद बनाएगा और अपडेट करेगा स्लाइड

नए फीचर की मदद से ChatGPT यूजर्स के लिखे साधारण निर्देशों को समझकर प्रेजेंटेशन तैयार करेगा। इसके अलावा यह पुरानी स्लाइड्स में बदलाव करने, टेक्स्ट अपडेट करने और जरूरी जानकारी जोड़ने का काम भी कर सकेगा। कंपनी के अनुसार, ChatGPT जीमेल, आउटलुक और शेयरपॉइंट जैसी सेवाओं से जानकारी लेकर भी काम कर सकता है। इससे यूजर्स को अलग-अलग जगह से डाटा कॉपी करने की जरूरत कम होगी और प्रेजेंटेशन बनाने में समय की बचत होगी।

एक्सेस

फ्री और बिजनेस यूजर्स को भी मिला एक्सेस

यह फीचर फिलहाल बीटा मोड में है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फ्री प्लान वाले यूजर्स और ChatGPT बिजनेस इस्तेमाल करने वाले लोग भी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस फीचर को और बेहतर बनाया जाएगा। इससे कंपनियां, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स तेजी से प्रेजेंटेशन तैयार कर सकेंगे। AI की मदद से स्लाइड डिजाइन और कंटेंट तैयार करने का काम पहले से आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

प्रतिस्पर्धा

AI कंपनियों के बीच बढ़ी नई प्रतिस्पर्धा

OpenAI से पहले एंथ्रोपिक अपने क्लॉड चैटबॉट में ऐसा फीचर दे चुकी है। वहीं, गूगल का जेमिनी पहले से गूगल स्लाइड्स के साथ काम करता है। अब OpenAI ने भी पावरपॉइंट सपोर्ट जोड़कर AI टूल्स की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। कंपनी पहले ही एक्सेल और गूगल शीट्स जैसे कई एंटरप्राइज टूल्स में ChatGPT का इस्तेमाल शुरू कर चुकी है। माना जा रहा है कि OpenAI अपने संभावित बड़े IPO से पहले लगातार नए फीचर्स जोड़ रही है।

Advertisement