OpenAI ने सरकारी वेबसाइट्स में सेंध लगाने के लिए मांगी माफी, सुरक्षा योजना का खुलासा
क्या है खबर?
OpenAI ने उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट के बिना इजाजत के ऑस्ट्रेलिया के सरकारी सिस्टम का एक्सेस हासिल करने पर माफी मांगी है। इसके साथ ही वहां एक नई योजना लागू कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेगी, सरकारी एजेंसियों को साइबर सुरक्षा में मदद देगी। जब उसके AI सिस्टम की वजह से सुरक्षा से जुड़ी कोई घटना होगी तो बातचीत के तरीके को बेहतर बनाएगी।
भरोसा
सुरक्षित विकास का दिलाया भरोसा
OpenAI के एक एजेंट ने रिसर्च का काम करते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार की कई सेवाओं का इस्तेमाल किया था।
कंपनी ने उस घटना और उस पर प्रतिक्रिया के तरीके दोनों के लिए माफी मांगी है।
उसने कहा, "हमें खेद है और हम भविष्य में बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि AI को सुरक्षित तरीके से विकसित किया जा रहा है और इसकी शुरुआत हमारी जैसी कंपनियों के अपने कामों से होती है।"
उपाय
सुरक्षा के लिए किए जाएंगे ये उपाय
ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों को शामिल करके एक टास्क फोर्स बनेगी, जो ज्यादा काबिल AI एजेंट्स से पैदा होने वाले सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए व्यावहारिक सुझावों पर काम करेगी।
यह इस बात पर भी गौर करेगा कि ऐसी घटनाओं के समय कंपनी और सरकारी एजेंसियां कैसे बेहतर ढंग से तालमेल बिठा सकती हैं।
कंपनी सरकारी एजेंसियों और उद्योगों को अपने एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब डॉलर) के 'डेब्रेक फॉर फ्रंटलाइन डिफेंडर्स' फंड से तकनीकी मदद और क्रेडिट भी देगी।