LOADING...
OpenAI ने एलन मस्क पर लगाए धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप, जानिए क्या है मामला
एलन मस्क पर OpenAI ने धमकी देने का आरोप लगाया है

OpenAI ने एलन मस्क पर लगाए धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप, जानिए क्या है मामला

May 05, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

OpenAI ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह उसके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई से 2 दिन पहले एलन मस्क ने मामला सुलझाने का प्रयास किया और बाद में बात बिगड़ने पर धमकी भी दे डाली। टेस्ला प्रमुख ने कंपनी के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन को सुझाव दिया कि OpenAI इस मामले को सुलझा ले। इस पर उन्होंने दोनों पक्षों को मुकदमे वापस लेने का सुझाव दिया तो बातचीत गरमा गई और मस्क ने उन्हें खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे दी।

चेतावनी

मस्क ने क्या दी चेतावनी?

ब्रॉकमैन की ओर से दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा वापस लेने का सुझाव देने पर मस्क ने कहा, "इस सप्ताह के अंत तक आप और सैम अमेरिका में सबसे नफरत किए जाने वाले व्यक्ति बन जाएंगे। अगर आप ऐसा ही चाहते हैं, तो ऐसा ही होगा।" टेकक्रंच के अनुसार, OpenAI के वकीलों की ओर से रविवार को दायर की गई एक नई याचिका में यह सब जानकारी सामने आई है। याचिका में टेक्स्ट मैसेज की प्रतियां शामिल नहीं थीं।

अस्वीकार्य

न्यायाधीश ने वकीलों के तर्क को ठुकराया 

ChatGPT निर्माता के वकीलों ने मस्क के धमकी भरे मैसेज भेजने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने तर्कों के आधार पर न्यायाधीश को यह समझाने का प्रयास किया कि समझौते की बातचीत से संबंधित इस आदान-प्रदान को साक्ष्य के रूप में क्यों स्वीकार किया जाना चाहिए। हालांकि, न्यायाधीश ने उनकी बात नहीं मानी और इस आदान-प्रदान को अस्वीकार्य घोषित कर दिया।बता दें कि यह मामला मस्क की ओर से OpenAI के खिलाफ किए गए मुकदमे से जुड़ा है।

Advertisement