भारत में जल्द लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन, डिटेल हुई लीक
क्या है खबर?
वनप्लस कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले महीने कंपनी ने इस फोन को यूरोपीय मार्केट में पेश किया था।
नई लीक मे अब इस स्मार्टफोन के फाइनल लॉन्च टाइम का खुलासा हो गया है।
भारत में यह स्मार्टफोन यूरोपीय मॉडल की तरह हो सकता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 SoC प्रोसेसर और 6.43 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
जानकारी
इस महीने लॉन्च हो सकता है वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन
टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में इस महीने कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन के लॉन्चिंग की सटीक तारीख और समय का खुलासा नहीं किया गया है।
डिस्प्ले
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में होगी 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन में फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो होगा।
वनप्लस नॉर्ड 2T में मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 प्रोसेसर होने की संभावना है, जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है।
यह स्मार्टफोन एंड्रायड 12 पर आधारित ऑक्सीजन OS 12 पर काम करेगा।
फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कैमरा
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में पीछे की तरफ तीन कैमरों वाला सेटअप होगा, जिसमें f/1.9 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। कैमरा सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आएगा।
इसके अलावा आठ मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस और दो मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर के साथ पेश किया जा सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
कीमत
जानें भारत में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G की कीमत
भारत में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा इसके लॉन्च के समय किया जाएगा। उम्मीद है कि भारत में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G की कीमत करीब 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
बता दें, यूरोपीय मार्केट में वनप्लस नॉर्ड 2T 5G को €399 (करीब 33,324 रुपये) में लॉन्च किया गया था। फोन को ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर में पेश किया गया था।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (इंफो)
साल 2018 मे आया वनप्लस कंपनी का वनप्लस 6 कम समय में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि 22 दिनों में कंपनी इस हैंडसेट की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं।