LOADING...
नथिंग फोन 4b को मिलेगा स्नैपड्रैगन चिपसेट, लॉन्च से पहले कंपनी ने की पुष्टि
नथिंग फोन 4b को मिलेगा स्नैपड्रैगन चिपसेट

नथिंग फोन 4b को मिलेगा स्नैपड्रैगन चिपसेट, लॉन्च से पहले कंपनी ने की पुष्टि

Jun 30, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

नथिंग अपने नए स्मार्टफोन फोन 4b को 7 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया है। माना जा रहा है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश होगा और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ AI आधारित कई नए फीचर्स भी देगा। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं।

फीचर्स

मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4b में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB रैम और एंड्रॉयड 16 पर आधारित नथिंग OS मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5,400mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। बेहतर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए भी इसमें कई नए सुधार देखने को मिल सकते हैं।

स्टोरेज

दो स्टोरेज विकल्प में आ सकता है फोन

नथिंग फोन 4b के 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के नीले रंग वाले मॉडल को टीज किया है, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार यह तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है। नया 'b' सीरीज स्मार्टफोन नथिंग के ट्रांसपेरेंट डिजाइन, आसान सॉफ्टवेयर अनुभव और AI फीचर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Advertisement

उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता का होगा खुलासा

नथिंग ने बताया है कि फोन 4b की पूरी जानकारी 7 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान साझा की जाएगी। उसी दिन इसकी कीमत, बिक्री की तारीख और उपलब्धता का भी ऐलान होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहक पहले से रजिस्ट्रेशन कर अपडेट हासिल कर सकते हैं। लॉन्च के साथ इसका भारत में भी आगमन तय माना जा रहा है।

Advertisement