नेयसा-पाइपशिफ्ट ने भारत के लिए लॉन्च किया निश्चित लागत, तेज और सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म
नेयसा और पाइपशिफ्ट ने मिलकर भारतीय कंपनियों के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका मकसद काम को तेजी से करना और लागत को पहले से निश्चित रखना है।
इस प्लेटफॉर्म से पहला फायदा यह होगा कि धीमे रिस्पांस टाइम (लैटेन्सी) में 50 फीसदी से 300 फीसदी तक की कमी आएगी।
दूसरा फायदा इसके दाम बिल्कुल सीधे और साफ होंगे, कोई उलझाने वाले टोकन चार्ज नहीं लगेंगे।
इसके अलावा, तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि कंपनियों का सारा डाटा भारत में ही सुरक्षित रहेगा, जिससे डाटा के देश से बाहर जाने की चिंता खत्म हो जाएगी।
कई परेशानियों को दूर करेगा प्लेटफॉर्म
यह प्लेटफॉर्म उन बड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए लाया गया है, जो भारतीय कंपनियों को विदेशी AI सेवाओं से मिलती हैं। इनमें धीमी रफ्तार, लगातार बढ़ती लागत और डाटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं मुख्य हैं।
यह कस्टमर सपोर्ट बॉट्स से लेकर वर्कफ्लो ऑटोमेशन तक कई सारे कामों में अपनी सेवाएं दे सकता है। अच्छी बात यह है कि यह भविष्य के तकनीकी अपग्रेड्स के लिए भी तैयार है। इसका मतलब है कि कंपनियों को हर बार नया GPU या AI मॉडल आने पर अपने ऐप्स को दोबारा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नेयसा के मुख्य उत्पाद अधिकारी करण कृपलानी के मुताबिक, यह OpenAI संगत है, लेकिन इसे विशेष रूप से भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।