LOADING...
नेटफ्लिक्स ने बच्चों के लिए लॉन्च किया प्लेग्राउंड गेम ऐप, ऑफलाइन भी खेल सकेंगे
नेटफ्लिक्स ने बच्चों के लिए नई गेमिंग ऐप पेश की है

नेटफ्लिक्स ने बच्चों के लिए लॉन्च किया प्लेग्राउंड गेम ऐप, ऑफलाइन भी खेल सकेंगे

Apr 07, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स ने गेमिंग के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और तेज करते हुए नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड नामक एक नया ऐप लॉन्च किया, जिसमें पेप्पा पिग और सेसम स्ट्रीट जैसे लोकप्रिय बच्चों के पात्रों पर आधारित गेम शामिल होंगे। यह नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में उपलब्ध है और इसमें कोई विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी नहीं है। इस नई गेमिंग ऐप को 8 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है।

उपलब्धता 

कहां-कहां उपलब्ध है यह ऐप?

कंपनी का कहना है कि इसे मोबाइल या वाई-फाई कनेक्शन के बिना भी ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे खाली समय का एक आदर्श साथी बनाता है। ऐप अब अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और न्यूजीलैंड में उपलब्ध है। इसे 28 अप्रैल को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह iOS और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। स्ट्रीमिंग दिग्गज का कहना है कि यह बच्चों को अपनी पसंदीदा कहानियों में जीने का मौका देती है।

असफलता 

पहले के प्रयास हुए विफल 

नेटफ्लिक्स ने सबसे पहले 2021 में गेम लॉन्च किए थे और इस क्षेत्र में उसकी महत्वाकांक्षी योजनाएं थीं, लेकिन अपने गेम्स के सफल न होने के बाद उसने उन्हें कम कर दिया। स्ट्रीमिंग दिग्गज कंपनी ने बॉस फाइट, स्प्री फॉक्स और एक AAA स्टूडियो जैसे कई वीडियो गेम स्टूडियो भी बंद कर दिए। पिछले साल के अंत में उसने ग्रुप में खेलने के लिए डिजाइन किए गए नए पार्टी गेम्स की एक सीरीज के साथ टीवी गेमिंग में कदम रखा।

Advertisement