नासा ने 48 साल पुराने वॉयेजर 2 को कम ऊर्जा में चलाने का निकाला तरीका
1977 में लॉन्च किया गया वॉयेजर 2 मानव रहित अंतरिक्ष यान अब काफी पुराना हो चला है और इसमें ऊर्जा कम पड़ने लगी थी, लेकिन नासा के इंजीनियर्स ने एक खास उपाय खोज निकाला है।
गैर-जरूरी सिस्टमों को बंद करके और कम ऊर्जा खपत वाले विकल्पों (बिग बैंग एडजस्टमेंट) पर स्विच करक वे इसके 3 वैज्ञानिक उपकरणों को कम से कम एक और साल तक चालू रखने में कामयाब रहे हैं।
वॉयेजर 1 को भी मिलेगा ऐसा ही बदलाव
वॉयेजर 2 कोई साधारण अंतरिक्ष यान नहीं है। यह बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून जैसे कई ग्रहों के पार निकल चुका है और इस दौरान उसने कई शानदार तस्वीरें भी खींची हैं।
2018 में यह इंटरस्टेलर स्पेस (तारों के बीच की जगह) में दाखिल हुआ था और अब सूरज से करीब 142 खगोलीय यूनिट की दूरी पर है।
इसका जुड़वां यान वॉयेजर 1 उसे भी जल्द ही ऐसा ही ऊर्जा बचाने वाला अपडेट मिलेगा, ताकि दोनों ही गहरे अंतरिक्ष से हमें अहम जानकारी भेजते रहें।