LOADING...
ISS पहुंचे 3 नए अंतरिक्ष यात्री, संचालन में करेंगे सहयोग
ISS पहुंचे 3 नए अंतरिक्ष यात्री (तस्वीर: नासा)

ISS पहुंचे 3 नए अंतरिक्ष यात्री, संचालन में करेंगे सहयोग

Sep 12, 2024
09:36 am

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के सहयोग के लिए आज 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री पहुंच गए हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट के साथ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के 2 अंतरिक्ष यात्री (एलेक्सी ओविचिन और इवान वैगनर) को बीते दिन (11 सितंबर) सोयुज MS-26 अंतरिक्ष यान से ISS भेजा गया। अंतरिक्ष यात्रियों ने भारतीय समयानुसार कल रात 09:53 बजे उड़ान भरी और आज सुबह 03:28 बजे ISS में पहुंच गए।

समय

कितने दिन ISS पर रहेंगे नए यात्री?

आज ISS पर पहुंचे ये तीनों अंतरिक्ष यात्री करीब 6 महीने वहीं पर रहेंगे और फरवरी, 2025 में वे पृथ्वी पर वापस आएंगे। इस दौरान वे ISS पर कई तरह के वैज्ञानिक परीक्षण और प्रयोग करेंगे और पहले से ISS पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर ISS के उपकरणों की मरम्मत और देखभाल का काम करेंगे। अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने क्रू-9 मिशन के तहत जल्द ही 2 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को भी ISS भेजेगी।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post