Page Loader
नासा का परसेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर चट्टानों से टकराया, दिखा चट्टानी संरचनाओं का खास इलाका
नासा का परसेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर चट्टानों से टकराया (तस्वीर: नासा)

नासा का परसेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर चट्टानों से टकराया, दिखा चट्टानी संरचनाओं का खास इलाका

Jul 19, 2024
11:07 am

क्या है खबर?

नासा का परसेवेरेंस रोवर लंबे समय से मंगल ग्रह पर मौजूद है और वह लगातार ग्रह से नई-नई तस्वीरों को पृथ्वी पर भेज रहा है। यह रोवर 13 जुलाई को ग्रह पर टहलते हुए छोटे-छोटे चट्टानों के एक ढेर से टकरा गया। रोवर ने इस दौरान मंगल ग्रह की सतह पर चट्टानी संरचनाओं वाले एक खास क्षेत्र को देखा और उसकी तस्वीर पृथ्वी पर भेजी। तस्वीर में चट्टानों का एक ढेर है, जो एक छोटे स्नोमैन जैसा दिखता है।

स्थान

मंगल ग्रह पर अभी कहां है रोवर? 

नासा का परसेवेरेंस रोवर अभी भी जेजेरो क्रेटर के भीतर स्थित है, जहां यह 18 फरवरी, 2021 को वापस उतरा था, लेकिन अब इसने क्रेटर पर चढ़ने और एक नए स्थान पर जाने की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह का वायुमंडल भले ही पतला हो, लेकिन यह अभी भी गतिशील जलवायु और चरम मौसम की घटनाओं को जन्म दे सकता है।

अनुमान

मंगल ग्रह पर पानी मिलने की उम्मीद

नासा के MAVEN मिशन के रिपोर्टों से निष्कर्ष निकला कि अतीत में मंगल ग्रह का वायुमंडल इतना घना था कि सतह पर लंबे समय तक पानी मौजूद रह सकता था। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रह पर अभी भी पानी है, लेकिन इसके वर्तमान पतले वायुमंडल के साथ, वह पानी केवल सीमित समय के लिए ही तरल अवस्था में रह पाएगा। मंगल ग्रह पर पानी ध्रुवीय क्षेत्रों की सतह के नीचे स्थित हो सकता है।