Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, इस दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा बड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 YX1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, इस दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा बड़ा एस्ट्रोयड

Jan 04, 2024
09:31 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो 6 जनवरी को हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। यह वर्तमान में लगभग 51,494 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, लगभग 38 लाख किलोमीटर की दूरी पर 6 जनवरी को एस्ट्रोयड 2023 YX1 नामक एक एस्ट्रोयड के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 YX1 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 YX1 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 216 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2023 YX1 के अतिरिक्त 2024 AC नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार लगभग 147 फीट चौड़ा है। 6 जनवरी को लगभग 23 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह भी हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।