Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 AU1 
एस्ट्रोयड 2024 AU1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 AU1 

Jan 10, 2024
09:08 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2024 AU1 नामक एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 AU1 वर्तमान में लगभग 65,316 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज (10 जनवरी) लगभग 69 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2024 AU1 से पृथ्वी को है खतरा

एस्ट्रोयड 2024 AU1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 285 फीट चौड़ा है। यह एस्ट्रोयड आकार में भले ही इतना बड़ा है, लेकिन यह 69 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह दिशा भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो उस क्षेत्र में हल्का नुकसान हो सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है।