
नासा के JWS टेलीस्कोप ने पहली बार सौरमंडल के बाहर किसी ग्रह की सीधी तस्वीर खींची
क्या है खबर?
अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पहली बार एक नया ग्रह खोजा है, जो हमारे सौरमंडल से बाहर है। इस ग्रह का नाम TWA 7b रखा गया है। यह अब तक का सबसे हल्का ऐसा ग्रह है, जिसकी सीधी तस्वीर ली गई है। यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 111 प्रकाश वर्ष दूर है और युवा तारे CE एंटीले के चारों ओर चक्कर लगाता है। इस खोज में JWST के खास इंफ्रारेड कैमरे का इस्तेमाल किया गया।
विशेषता
ग्रह की विशेषताओं और स्थिति की जानकारी
TWA 7b का अनुमानित द्रव्यमान पृथ्वी के लगभग 100 गुना और बृहस्पति के तीसरे हिस्से जितना है, जो इसे अब तक का सबसे हल्के ग्रहों में से एक बनाता है। यह ग्रह 3 मलबा छल्लों से घिरे युवा तारे CE एंटीले की डिस्क में मौजूद है। यह तारा बहुत ही युवा है, जिसकी उम्र कुछ लाख साल बताई जाती है। खगोलविदों के अनुसार इस ग्रह की मौजूदगी के कारण मलबे की डिस्क में साफ-साफ अंतर दिखाई दे रहा है।
संभावनाएं
तकनीक, शोध और आगे की संभावनाएं
JWST में लगे खास उपकरण जैसे कोरोनाग्राफ और मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट (MIRI) के कारण यह ग्रह दिख पाया। यह उपकरण तारे की तेज रोशनी को रोक कर ग्रह की हल्की रोशनी को पकड़ने में मदद करते हैं। JWST खासतौर पर अवरक्त प्रकाश में काम करता है, जो युवा ग्रहों से निकलता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह खोज केवल शुरुआत है और आगे आने वाले समय में JWST और भी हल्के ग्रहों की खोज कर सकता है।