Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
पृथ्वी की तरफ आ रहे 2 बड़े एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ आ रहा इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Oct 25, 2024
10:22 pm

क्या है खबर?

नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने 2 एस्ट्रोयड को लेकर चेतावनी जारी की है, जो अंतरिक्ष से रास्ता भटककर तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 2024 TB2 नामक एस्ट्रोयड लगभग 11 लाख किलोमीटर की दूरी पर कल (26 अक्टूबर) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। फिलहाल लगभग 10,162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एस्ट्रोयड हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।

आकार

कितना बड़ा है एस्ट्रोयड 2024 TB2?

नासा ने बताया है कि एस्ट्रोयड 2024 TB2 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 200 फीट चौड़ा है और यह अपोलो समूह से संबंधित है। 2024 TB2 के अतिरिक्त 2007 UT3 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी पृथ्वी की तरफ आ रहा और यह 27 अक्टूबर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में लगभग 37,339 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है और इसका आकार करीब 140 फीट चौड़ा है।

खतरा

क्या पृथ्वी को कोई खतरा है?

नासा ने कहा है कि इस एस्ट्रोयड से कोई खतरा नहीं है और यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर जाएंगे। हालांकि, अगर यह किसी कारण से पृथ्वी पर किसी जगह टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है। बता दें कि एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। अब तक नासा ने कुल 13 लाख एस्ट्रोयड की खोज की है।