LOADING...
कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी
कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी

Jun 04, 2025
04:56 pm

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है और कल (5 जून) पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। इसका नाम 2008 DG5 है और इसे पहली बार नासा के नियर अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम ने 2008 में देखा था। यह अपोलो ग्रुप का एस्ट्रोयड है, यानी यह पृथ्वी की कक्षा को पार करता है। नासा ने इसे 'संभावित रूप से खतरनाक वस्तु' की श्रेणी में रखा है।

विवरण

क्या इससे पृथ्वी को खतरा है?

यह एस्ट्रोयड करीब 1,400 फीट यानी लगभग 426 मीटर लंबा है, जो कि सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज से भी बड़ा है। आकार के हिसाब से यह दुनिया के शीर्ष 3 प्रतिशत सबसे बड़े एस्ट्रोयड्स में शामिल है। यह पृथ्वी से लगभग 35 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, जो कि चंद्रमा से 9 गुना दूर है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि फिलहाल इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।

आशंका

अगर टक्कर हो तो क्या होगा?

नासा के अनुसार, अगर इतना बड़ा एस्ट्रोयड कभी पृथ्वी से टकराए तो वह किसी क्षेत्र में भारी विनाश कर सकता है। पानी से टकराने पर तेज लहरें और सुनामी आ सकती हैं। नासा के नियमों के अनुसार, 500 मीटर से बड़ा कोई भी एस्ट्रोयड अगर पृथ्वी के 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आता है, तो उसे संभावित खतरा माना जाता है। एस्ट्रोयड 2008 DG5 वर्ष 2032 में दोबारा पृथ्वी के पास से गुजरेगा।