Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, कल पृथ्वी के करीब आएगा 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
कल पृथ्वी के करीब आएगा 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, कल पृथ्वी के करीब आएगा 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Nov 17, 2024
06:32 pm

क्या है खबर?

नासा ने 2023 WK3 नाम के एस्ट्रोयड को लेकर चेतावनी जारी की है, जो कल (18 नवंबर) पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला है। यह एस्ट्रोयड 52,100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। जब भी कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के करीब आता है, नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है। इस एस्ट्रोयड से फिलहाल पृथ्वी को कोई सीधा खतरा होने की आशंका नहीं है, लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।

आकार

करीब 1,200 फीट चौड़ा है एस्ट्रोयड

नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने जानकारी दी है कि करीब 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 2023 WK3 अपोलो समूह का हिस्सा है और 18 नवंबर को 61 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसके अलावा, 240 फीट चौड़ा एक और एस्ट्रोयड 2024 UZ10 पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नासा इन दोनों एस्ट्रोयड्स की निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते बचाव किया जा सके।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड्स मुख्य रूप से बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। इनका आकार और संरचना अलग-अलग होती है और इन्हें 3 (C, S और M) प्रमुख प्रकारों में बांटा गया है। C-प्रकार के एस्ट्रोयड्स में कार्बन, S-प्रकार में सिलिकेट खनिज, और M-प्रकार में धातु होता है। वैज्ञानिक इनका अध्ययन करके सौरमंडल के प्रारंभिक इतिहास और उसके निर्माण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।