Loading...
नासा का एस्केपेड मिशन मंगल की ओर बढ़ने को तैयार, सितंबर 2027 में पहुंचेगे दोनों यान
नासा का एस्केपेड मिशन मंगल की ओर बढ़ने को तैयार

नासा का एस्केपेड मिशन मंगल की ओर बढ़ने को तैयार, सितंबर 2027 में पहुंचेगे दोनों यान

Nov 10, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

नासा का एस्केपेड मिशन अपने अगले बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। इस मिशन के तहत भेजे गए 2 अंतरिक्ष यान करीब एक साल की यात्रा के बाद अब मंगल की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। दोनों यानों ने हाल ही में पृथ्वी के पास अपने इंजन चलाकर दिशा बदलने की प्रक्रिया पूरी की है। नवंबर, 2025 में लॉन्च हुए इन यानों के सितंबर, 2027 तक मंगल पहुंचने की उम्मीद है।

मिशन

मंगल के बारे में क्या पता लगाएगा मिशन?

इस मिशन में दोनों यान मिलकर मंगल ग्रह के आसपास के चुंबकीय वातावरण की पड़ताल करेंगे।

वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि सूर्य से निकलने वाले आवेशित कण इस ग्रह के वातावरण के साथ किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं। दोनों यानों पर कैमरों के अलावा 3-3 वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं।

इस मिशन से मिलने वाले आंकड़ों के जरिए मंगल के चुंबकीय गुणों और उसके आसपास होने वाली हलचल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

रास्ता

लॉन्च में देरी ने बनाया नया रास्ता

मिशन की शुरुआत तय समय पर नहीं हो सकी थी।

दोनों यानों को अक्टूबर, 2024 में भेजने की तैयारी थी, लेकिन न्यू ग्लेन रॉकेट की उड़ान टल गई। इस कारण पृथ्वी और मंगल की अनुकूल स्थिति का फायदा नहीं उठाया जा सका। अगला ऐसा मौका करीब 26 महीने बाद मिलता।

इंतजार करने के बजाय वैज्ञानिकों ने यानों को पृथ्वी के चारों ओर एक लंबी कक्षा में भेजने का फैसला किया। इसी रास्ते से वे नवंबर, 2026 में वापस लौटे।

ADVERTISEMENT

गुरुत्वाकर्षण

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का लिया सहारा

पृथ्वी के करीब पहुंचने पर दोनों यानों ने अपने इंजन चलाए और अपनी उड़ान को मंगल की दिशा में मोड़ा।

इस तकनीक को पावर्ड अर्थ फ्लाईबाई कहा जाता है। पहले यान ने 7 नवंबर और दूसरे ने 9 नवंबर को यह प्रक्रिया पूरी की। नासा के अनुसार, दोनों यानों ने बिना किसी परेशानी के यह चरण पूरा किया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल की ओर किसी यान को भेजने के लिए पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया है।

ADVERTISEMENT

अध्ययन

पृथ्वी के आसपास भी किया वैज्ञानिक अध्ययन

मंगल की ओर बढ़ने से पहले दोनों यानों ने पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के बाहरी हिस्से का अध्ययन किया।

इस दौरान वे धरती से करीब 19 लाख किलोमीटर दूर तक गए और वहां चुंबकीय क्षेत्र की हलचल को दर्ज किया। वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया कि उस क्षेत्र में प्लाज्मा किस तरह गति करता है।

चंद्रमा के पास मौजूद 2 अन्य यानों के साथ मिलकर उन्होंने इस चुंबकीय संरचना को चार अलग-अलग स्थानों से देखा।

ADVERTISEMENT