NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से मिले नासा प्रमुख बिल नेल्सन
    अगली खबर
    भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से मिले नासा प्रमुख बिल नेल्सन
    राकेश शर्मा के साथ बिल नेल्सन (तस्वीर: एक्स/@vismuseum)

    भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से मिले नासा प्रमुख बिल नेल्सन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 30, 2023
    01:58 pm

    क्या है खबर?

    भारत दौरे पर आए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने आज (30 नवंबर) को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा से मुलाकात की।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राकेश शर्मा के साथ बेंगलुरू में छात्रों से बात करना शानदार रहा। उनकी कहानी ने जगह को ऊर्जा से भर दिया।

    बता दें कि नेल्सन पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।

    मुलाकात

    बेंगलुरू में छात्रों से रूबरू हुए नेल्सन 

    नेल्सन ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मुख्यालय में छात्रों से मुलाकात की और उन्हें कड़ी मेहनत और बड़े सपने देखने का संदेश दिया।

    इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा था कि नासा एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने की ट्रेनिंग देने में मदद करेगी।

    चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले साल चांद के दक्षिण ध्रुव पर अपना प्राइवेट लैंडर उतारेगा, लेकिन भारत यह काम कर चुका है।

    परिचय

    कौन हैं राकेश शर्मा? 

    राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय हैं।

    वे 21 साल की उम्र में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे और सुपरसोनिक जेट लड़ाकू विमानों के पायलट थे। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में उन्होंने 21 बार उड़ान भरी थी।

    3 अप्रैल, 1984 को एक सोवियत रॉकेट में शर्मा 2 अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रवाना हुए थे। तीनों करीब 8 दिन अंतरिक्ष में रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    ISRO
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नासा

    पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्ट्रोयड, जानिए क्या है खतरा एस्ट्रोयड
    नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्टेरॉयड 2023 UA2 एस्ट्रोयड
    कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा बड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा एस्ट्रोयड
    नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी से टकरा सकता है शक्तिशाली सोलर फ्लेयर सनस्पॉट

    ISRO

    अंतरिक्ष यात्री बनकर चांद पर जाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद करें ये पढ़ाई  12वीं के बाद करियर विकल्प
    आदित्य-L1: ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया भारत का पहला सौर मिशन अंतरिक्ष
    चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर तय की 100 मीटर से अधिक की दूरी चंद्रयान-3
    #NewsBytesExplainer: आदित्य-L1 के 7 पेलोड्स में से कौन क्या काम करेगा? आदित्य-L1 मिशन

    बेंगलुरु

    कर्नाटक: बेंगलुरू में भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन, देखें वीडियो कर्नाटक
    कर्नाटक: बेंगलुरू में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शख्स ने लिया 2.7 लाख का कर्ज कर्नाटक
    रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सितंबर में शुरू होगी डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    प्रधानमंत्री मोदी ने की ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात, चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का किया नामकरण नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025