Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा 300 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही खतरे पर नजर 
पृथ्वी की तरफ आ रहा 300 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ आ रहा 300 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही खतरे पर नजर 

Nov 04, 2024
06:15 pm

क्या है खबर?

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि 5 नवंबर को एक बड़ा एस्ट्रोयड पृथ्वी के पास से गुजर सकता है। इस एस्ट्रोयड का नाम 2024 UT7 है, जो लगभग 10 लाख किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह के करीब आएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्ट्रोयड लगभग 29,776 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारी दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि, यह दूरी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन नासा इस पर नजर रखे हुए है।

लगभग

करीब 300 फीट चौड़ा है एस्ट्रोयड 

नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 UT7 का आकार 320 फीट चौड़ा है और यह अपोलो समूह का हिस्सा है। इसके अलावा, 2024 TD22 नामक 290 फीट चौड़ा एक और एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह कल लगभग 30 लाख किलोमीटर की दूरी से हमारे ग्रह के करीब से गुजरेगा। इन दोनों एस्ट्रोयड्स की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे का पूर्वानुमान लगाया जा सके।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

नासा पृथ्वी और अंतरिक्ष में स्थित अपने टेलीस्कोपों की मदद से बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के दायरे में आता है, तो नासा अलर्ट जारी करती है। वैज्ञानिक इन एस्ट्रोयड्स का अध्ययन कर ग्रहों और सौरमंडल के निर्माण के दौरान की स्थितियों के बारे में जानकारी जुटाते हैं, जिससे ब्रह्मांड की उत्पत्ति और विकास को समझने में मदद मिलती है।