मूनशॉट किमी K3.1 प्रो बना सकता है गेम और 3D मॉडल, 4 नवंबर को होगा जारी
क्या है खबर?
चीनी कंपनी मूनशॉट AI ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल किमी K3.1 प्रो पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह बिना किसी अलग टूल की मदद के गेम बनाने, 3D मॉडल डिजाइन करने और वित्तीय शोध रिपोर्ट तैयार करने जैसे जटिल काम कर सके। इस मॉडल में 10 लाख टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो है। साथ ही इसकी कोडिंग और तर्क करने की क्षमता को भी बेहतर बनाया गया है।
उपलब्धता
सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगा
रॉयटर्स के अनुसार, मूनशॉट ने बताया कि उसने मॉडल को विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया गया ट्रेनिंग कंटेंट और रीइंफोर्समेंट-लर्निंग वातावरण से साइबर संबंधी डाटा हटा दिया है।
ओपन-वेट मॉडल होने के कारण डेवलपर्स इसके ट्रेंड वेट्स तक पहुंच सकते हैं और अपने लाइसेंस की शर्तों के दायरे में रहते हुए इनका इस्तेमाल अपने सिस्टम पर मॉडल को चलाने या उसमें बदलाव करने के लिए कर सकते हैं।
यह मॉडल 4 नवंबर तक पूरी तरह जारी कर दिया जाएगा।
उपयोगी
3D डिजाइन बनाने में उपयोगी
मूनशॉट AI का कहना है कि किमी K3.1 प्रो, यूनिटी, अनरियल इंजन और गोडोट जैसे गेम इंजनों के साथ काम कर सकता है।
यह इंटरैक्टिव अनुभव तैयार करने के लिए कोडिंग, वेब सर्च और 3D जनरेशन को एक साथ मिला सकता है। दूसरी ओर, यह मॉडल टेक्स्ट विवरण, स्केच या संदर्भ तस्वीरों का उपयोग करके 3D डिजाइन भी बना सकता है।
यह मैकेनिकल पुर्जों, आर्किटेक्चरल मॉडल और कस्टम फर्नीचर जैसी चीजें तैयार कर सकता है।