Page Loader
MWC 2023: विश्व के सबसे बड़े मोबाइल शो में इस साल देखने को मिलेंगी नई टेक्नोलॉजी   
स्पेन के बार्सिलोना में 27 फरवरी से 2 मार्च तक MWC का आयोजन होगा

MWC 2023: विश्व के सबसे बड़े मोबाइल शो में इस साल देखने को मिलेंगी नई टेक्नोलॉजी   

लेखन रजनीश
Feb 19, 2023
12:36 pm

क्या है खबर?

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) का 2023 एडिशन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक बार्सिलोना के फिरा ग्रान वाया में होगा। यहां कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन, एसेसरीज, VR डिवाइस और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगी। MWC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसमें 200 से अधिक देशों की 2,000 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। यहां लगभग 80,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

पास

MWC-2023 के एंट्री पास की कीमत

यदि आप भी MWC-2023 में जाना चाहते हैं तो इसके लिए पास की जरूरत होगी। यहां प्रवेश के लिए डिस्कवरी, लीडर और वीआईपी कुल तीन तरह के पास हैं। डिस्कवरी पास की कीमत 799 यूरो (लगभग 71,000 रुपये), लीडर पास की कीमत 2,196 यूरो (लगभग 1.95 लाख रुपये) और वीआईपी पास की कीमत 4,499 यूरो (लगभग चार लाख रुपये) रखी गई है। आप MWC की आधिकारिक वेबसाइट से पास ले सकते हैं।

स्मार्टफोन

शामिल होंगे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड 

MWC में लगभग सभी बड़े स्मार्टफोन ब्रांड शामिल हो रहे हैं। यहां सैसमंग, शाओमी, रियलमी, वनप्लस, नूबिया, नोकिया जैसी कंपनियां अपने आगामी स्मार्टफोन, नई टेक्नोलॉजी आदि की झलक पेश करेंगी। सैमसंग की तरफ से स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट पर आधारित हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी S23 सीरीज का प्रदर्शन किया जा सकता है। वन प्लस अपना कॉन्सेप्ट फोन पेश कर सकती है तो नूबिया अपने वीआर चश्मे को लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च

कंपनियों के लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स पर एक नजर 

शाओमी जहां डायनमिक आईलैंड वाला पहला फोन पेश करेगाी वहीं रियलमी दुनिया के पहले और सबसे तेज 240W चार्जिंग वाले स्मार्टफोन रियलमी GT3 की घोषणा करेगा। सैमसंग 5G टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगी। नूबिया अपना पहला VR ग्लास नूबिया नियोविजन ग्लास लॉन्च करेगी। नूबिया, ग्लासलेस 3D पैड वाला टैबलेट भी लॉन्च करेगी। वनप्लस ने भी आधिकारिक तौर पर MWC में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। वनप्लस की तरफ से क्या पेश किया जाएगा इसकी जानकारी MWC 2023 में ही मिलेगी।

दुनिया

दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो है MWC

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो या फिर सबसे बड़ा मोबाइल फोन मेला माना जाता है। ये हर साल स्पेन के खूबसूरत शहर बार्सिलोना में आयोजित होता है। यहां दुनियाभर की दिग्गज टेक कंपनियां, टेलीकॉम ऑपरेटर्स, कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरर्स अपनी नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप आदि का प्रदर्शन करती हैं। यही वजह है कि टेक्नॉलॉजी से जुड़ी कंपनियों के साथ ही टेक पसंद करने वाले लोगों को भी MWC का बेसब्री से इंतजार रहता है।

जानकारी

पहले 3GSM वर्ल्ड था नाम

2005 तक इसका आयोजन फ्रांस के कान शहर में 3GSM वर्ल्ड नाम से किया जाता था। 2006 में इस इवेंट को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित किया गया। फिलहाल 2023 तक यह इवेंट बार्सिलोना में ही आयोजित किया जाएगा।