Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट 20 लाख भारतीयों को सिखाएगी AI कौशल, CEO सत्य नडेला ने दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला भारत आए हैं

माइक्रोसॉफ्ट 20 लाख भारतीयों को सिखाएगी AI कौशल, CEO सत्य नडेला ने दी जानकारी

Feb 07, 2024
04:24 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला आज (7 जनवरी) और कल भारत के दौरे पर हैं। भारत यात्रा पर उन्होंने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कौशल सिखाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा है कि वह 2025 तक देश के छोटे शहरों में 20 लाख भारतीयों को AI कौशल सिखाएगी। प्रशिक्षण का ध्यान टियर-2 और टियर-3 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों पर और समावेशी सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित होगा।

बाजार

भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार

मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल होटल में माइक्रोसॉफ्ट CEO कनेक्शन प्रोग्राम में टॉप इंडियन CEO को संबोधित करते हुए नडेला ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत की GDP में AI के योगदान पर काफी नजदीक से नजर रख रही है। 2025 तक भारत की GDP 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। देश की कई बड़ी टेक कंपनियां अब बढ़-चढ़कर AI का इस्तेमाल कर रही है।

योगदान

GDP में इतना होगा AI का योगदान

नडेला ने अपने संबोधन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के डाटा का उल्लेख करते हुए कहा कि 2025 तक भारत के 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था में 100 अरब डॉलर का योगदान अकेले AI का होगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "पिछले 17 सालों में हमने लगातार लोगों स्थान और चीजों के डिजिटाइजेशन को बढ़ाया है। अब हमारे पास इस डिजिटाइजेशन का इस्तेमाल करने की नई क्षमता है।"