LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट के टोकन-आधारित मूल्य निर्धारण सिस्टम से गिबहट कोपायलट यूजर्स में नाराजगी
माइक्रोसॉफ्ट के गिबहट कोपायलट यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ गई है

माइक्रोसॉफ्ट के टोकन-आधारित मूल्य निर्धारण सिस्टम से गिबहट कोपायलट यूजर्स में नाराजगी

May 31, 2026
05:43 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट की ओर से गिबहट कोपायलट की कीमत निर्धारण सिस्टम में बदलाव करने के फैसले से डेवलपर्स में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर चेतावनी दे रहे हैं कि नए सिस्टम के तहत उनकी मासिक लागत में वृद्धि हो सकती है। पहले निश्चित सब्सक्रिप्शन दर पर उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग असिस्टेंट 1 जून से टोकन-आधारित मूल्य निर्धारण मॉडल पर लागू होगा। यह टूल कुछ यूजर्स विशेष रूप से डेवलपर्स और छोटी टीमों के लिए काफी महंगा हो सकता है।

गणित 

अब से यह होगा कीमत निर्धारण का गणित 

अब तक की गिटहब कोपायलट के यूजर इस टूल का उपयोग करने के लिए एक निश्चित मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क का भुगतान करते थे। आगामी बदलाव के साथ कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि उपयोग के दौरान कितने टोकन खर्च होते हैं। व्यावहारिक रूप से कोपायलट के साथ हर इंटरैक्शन चाहे वह कोड जनरेट करना हो, डीबग करना हो या आउटपुट को परिष्कृत करना हो कुल टोकन खपत में योगदान देगा, जो अंतिम बिल निर्धारित करेगा।

प्रतिक्रिया 

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया 

इस बदलाव से लागत की अनिश्चितता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर उन डेवलपर्स के लिए, जो अपने दैनिक कार्यों में AI की सहायता पर बहुत अधिक निर्भर रहते हैं। हालांकि, क्लाउड सर्विसेज में उपयोग-आधारित मूल्य निर्धारण कोई नई बात नहीं है, लेकिन डेवलपर्स का कहना है कि यहां चुनौती टोकन की खपत को वास्तविक समय में ट्रैक करने और नियंत्रित करने में है। ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। डेवलपर्स में निराशा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Advertisement