माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन ने जारी रखेगी क्लाउड की उपलब्धता, यह रहेगी शर्त
क्या है खबर?
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने पेंटागन के साथ विवाद के बाद एंथ्रोपिक के उपयोग को लेकर पैदा हुई चिंता को दूर किया है। उन्होंने कहा है कि जो उद्यम और स्टार्टअप उनके उत्पादों के माध्यम से क्लाउड का उपयोग करते हैं, उन्हें इस बात का डर नहीं होना चाहिए कि यह मॉडल उनकी पहुंच से बाहर हो जाएगा। अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के ग्राहक और साझेदार भी रक्षा संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य कामों में इसका उपयोग जारी रख सकते हैं।
विवाद
क्लाउड को लेकर पैदा हुआ यह विवाद
विवाद एंथ्रोपिक द्वारा अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) को अपने क्लाउड चैटबॉट का उपयोग बड़े पैमाने पर निगरानी और ऑटोनॉमस हथियारों पर तैनात से इनकार कर दिया था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप को आधिकारिक तौर पर सप्लाई चेन के लिए जोखिम घोषित कर दिया। साथ ही कंपनी के किसी भी उत्पाद का उपयोग नहीं करने का प्रतिबंध लगा दिया। एंथ्रोपिक इसके खिलाफ कानूनी लड़ने की तैयारी कर रही है।
माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट के इन प्लेटफॉर्म्स पर जारी रहेगा क्लाउड
माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे वकील इस टैग का अध्ययन कर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि क्लाउड सहित एंथ्रोपिक के उत्पाद, युद्ध विभाग को छोड़कर अन्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। गूगल के प्रवक्ता, "हम समझते हैं कि इस निर्णय से हमें गैर-रक्षा संबंधी प्रोजेक्ट्स पर एंथ्रोपिक के साथ काम करने से रोका नहीं जा सकता है।" CNBC ने बताया कि AWS के ग्राहक और साझेदार गैर-रक्षा कार्यों के लिए क्लाउड का उपयोग जारी रख सकते हैं।