Loading...
भारतीय डेवलपर्स को लेकर माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भारत की टेक प्रतिभा पर सत्य नडेला का भरोसा

भारतीय डेवलपर्स को लेकर माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Sep 18, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत अगले 4 वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी वाला देश बन सकता है। नडेला ने यह बात अमेरिका के सिएटल में आयोजित एक बैठक के दौरान कही है। कार्यक्रम में भारतीय मूल के 40 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग शामिल हुए। बैठक में AI और नई तकनीकों पर चर्चा हुई।

निवेश

माइक्रोसॉफ्ट भारत में करेगा बड़ा निवेश

नडेला ने भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों की क्षमता और प्रतिभा की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में AI आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और तकनीकी क्षमताओं पर काम करेगा। कंपनी ने वर्ष 2026 से 2029 के बीच भारत में 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बनाई है।

इस निवेश का उद्देश्य एआई, क्लाउड सेवाओं और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देना है।

निवेश

कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल

आइडियाज 4 इंडिया मंच की बैठक में माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, बोइंग, OpenAI, एंथ्रोपिक, इंटेल और वीम जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग पर विचार किया गया। इसके अलावा, डाटा सेंटर, चिप डिजाइन, चिप निर्माण, शोध और तकनीकी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना भी अहम विषय रहा।

ADVERTISEMENT

योगदान

भारत-अमेरिका तकनीकी सहयोग पर जोर

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने भी बैठक में भाग लिया।

उन्होंने भारत के AI मिशन और तकनीकी विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। अमेजन ने भी वर्ष 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर (लगभग 4,600 अरब रुपये) निवेश करने की योजना बताई है।

बैठक में शामिल विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग, निवेश और शोध को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ADVERTISEMENT