LOADING...
मेटा अगले सप्ताह लॉन्च करेगी 2 AI चश्मे, मिलेगा प्रिस्क्रिप्शन सपोर्ट
मेटा अगले सप्ताह 2 स्मार्ट चश्मे लॉन्च करेगी

मेटा अगले सप्ताह लॉन्च करेगी 2 AI चश्मे, मिलेगा प्रिस्क्रिप्शन सपोर्ट

Mar 28, 2026
11:17 am

क्या है खबर?

मेटा अगले सप्ताह रे-बैन के 2 नए स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो विशेष रूप से चश्मा पहनने वालों के लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये चश्मे एसिलोरलक्सोटिका SA के साथ बेचे जाएंगे। यह पहली बार होगा, जब कंपनी अपनी रे-बैन सीरीज के लिए प्रिस्क्रिप्शन सपोर्ट पेश करेगी। खबरों के मुताबिक, नए चश्मे आयताकार और गोल आकार के विकल्पों में उपलब्ध होंगे और इन्हें चश्मे बेचने वाले चैनल्स के माध्यम से बेचा जा सकता है।

संकेत 

CEO ने पिछले साल दिया था संकेत 

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने इस साल की शुरुआत में कहा था, "अरबों लोग दृष्टि सुधार के लिए चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं और मुझे लगता है कि हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जो स्मार्टफोन के आगमन के समय जैसा ही है।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ वर्षों में ऐसी दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है, जहां लोगों द्वारा पहने जाने वाले अधिकांश चश्मे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चश्मे न हों।"

मुकाबला 

दूसरी कंपनियां भी कर रहीं तैयारी 

स्मार्ट ग्लासेस की श्रेणी में मेटा अग्रणी कंपनी रही है, लेकिन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऐपल अगले साल से ही बिना डिस्प्ले या AR सपोर्ट वाले अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है। ChatGPT निर्माता OpenAI भी कई नए AI-पावर्ड उत्पादों पर काम कर रही है, जिनमें स्मार्ट ग्लासेस भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने ऐपल के पूर्व डिजाइनर जॉनी इवे के स्टार्टअप IO प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया है।

Advertisement