Loading...
मेटा पेश कर सकती है बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेज, जानिए क्या है वजह
मेटा बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च कर सकती है

मेटा पेश कर सकती है बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेज, जानिए क्या है वजह

Sep 23, 2026
07:47 pm

क्या है खबर?

मेटा बुधवार को वार्षिक कनेक्ट सम्मेलन में नए स्मार्ट ग्लासेज पेश कर सकती है, जिसमें कैमरे रहित चश्मे भी शामिल हैं। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिवाइसों के बारे में बढ़ती गोपनीयता चिंताओं के बीच उठाया जा रहा है। इनका उपयोग लोगों की सहमति के बिना उन्हें रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के एसिलोरलक्सोटिका के साथ मिलकर बनाए गए स्मार्ट ग्लासेज की बिक्री पिछले साल 70 लाख से ज्यादा हो गई है।

चिंता 

स्मार्ट ग्लासेज को लेकर बढ़ी चिंता 

इन डिवाइस की बढ़ती लोकप्रियता ने लोगों की चुपके से रिकॉर्डिंग करने की उनकी क्षमता को लेकर दुनियाभर में चिंता पैदा कर दी है।

इसके चलते यूनाइडेट किंगडम (UK) के कई रेस्टोरेंट, पब और थिएटर में इनके इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है।

इन ग्लासेज को लेकर कई मुकदमे भी दायर किए गए हैं, जिनमें कैलिफोर्निया में एक सामूहिक कार्रवाई शामिल है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मेटा ने गोपनीयता सुरक्षा के बारे में यूजर्स को गुमराह किया।

उम्मीद 

आयोजन में क्या-क्या हो सकता है पेश?

द इंफॉर्मेशन के अनुसार, मेटा इन आरोपों को चुनौती दे रही है और अपना बचाव करने की योजना बना रही है।

उम्मीद है कि कंपनी बिना कैमरे वाले ग्लासेज 2 स्टाइल- क्लबमास्टर और बरबैंक में पेश करेगी। एक का नाम होगा।

जानकारों का मानना ​​है कि कंपनी कैमरा वाले मेटा रे-बैन ग्लासेज का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है।

साथ ही ऑगमेंटेड-रियलिटी (AR) ग्लास का एक पतला और हल्का वर्जन ला सकती है, जिसे फीनिक्स कोड-नेम दिया गया है।

ADVERTISEMENT