मेटा ने लॉन्च किया नया AI मॉडल म्यूज स्पार्क, जानिए इसकी खासियत
क्या है खबर?
मेटा ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल 'म्यूज स्पार्क' पेश किया है, जो उसकी म्यूज फैमिली का पहला मॉडल है। यह पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह मॉडल टेक्स्ट और इमेज दोनों को समझकर काम कर सकता है। फिलहाल इसे मेटा AI प्लेटफॉर्म और ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए इसका प्राइवेट API प्रीव्यू भी शुरू किया गया है, जिससे इसकी पहुंच धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
क्षमता
मल्टीमॉडल और स्मार्ट काम करने की क्षमता
म्यूज स्पार्क एक मल्टीमॉडल AI मॉडल है, जो टेक्स्ट, इमेज और टूल्स के साथ काम कर सकता है। इसमें मल्टी-एजेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे कई काम एक साथ किए जा सकते हैं। इसका "कंटेम्पलेटिंग मोड" जटिल समस्याओं को बेहतर तरीके से हल करने में मदद करता है। यह मॉडल रियल लाइफ काम जैसे डाटा समझना, ट्यूटोरियल बनाना और हेल्थ से जुड़े सवालों में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
प्रदर्शन
परफॉर्मेंस में बड़े दावे और आंकड़े
मेटा का दावा है कि म्यूज स्पार्क कई टेस्ट में अन्य AI मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन करता है। CharXiv में इसने 86.4 स्कोर किया, जो GPT-5.4 और जेमिनी 3.1 प्रो से ज्यादा है। सिम्पल VQA में इसका स्कोर 71.3 रहा, जबकि जीरो बेंच में 33.0 स्कोर मिला। हेल्थ टेस्ट में भी यह 42.8 स्कोर के साथ कई मॉडल्स से आगे रहा, हालांकि कुछ टेस्ट में यह अभी भी पीछे दिखाई देता है।
तकनीक
नई तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
म्यूज स्पार्क को नए AI सिस्टम पर तैयार किया गया है, जिससे कम कंप्यूट में बेहतर काम हो सके। मेटा ने इसके लिए बड़े डाटा सेंटर और नई तकनीकों में निवेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले के सिस्टम के मुकाबले ज्यादा तेज और प्रभावी है। इसमें रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और बेहतर प्रोसेसिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे काम की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ है।
उपलब्धता
सेफ्टी फीचर्स और उपलब्धता की जानकारी
मेटा ने बताया कि म्यूज़ स्पार्क की सेफ्टी टेस्टिंग भी की गई है। यह मॉडल जोखिम भरे मामलों में सावधानी बरतता है और गलत कामों से जुड़ी गतिविधियों को रोकने की क्षमता रखता है। फिलहाल यह मेटा AI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसके फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाए जाएंगे। कंपनी का लक्ष्य है कि यह मॉडल सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया जा सके और लोगों के काम को आसान बनाए।