Loading...
मेटा ने लॉन्च किया बिना कैमरे वाला स्मार्ट चश्मा, 12 घंटे चलेगी बैटरी
मेटा ने लॉन्च किया बिना कैमरे वाला स्मार्ट चश्मा

मेटा ने लॉन्च किया बिना कैमरे वाला स्मार्ट चश्मा, 12 घंटे चलेगी बैटरी

Sep 24, 2026
07:27 am

क्या है खबर?

मेटा कनेक्ट 2026 में कंपनी ने बिना कैमरे वाला अपना पहला स्मार्ट ग्लास रे-बैन मेटा ऑडियो पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्राइवेसी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें फोटो, वीडियो और कंप्यूटर विजन से जुड़े फीचर नहीं दिए गए हैं। इसके बजाय यह ग्लास ऑडियो और AI सुविधाओं पर ध्यान देता है। यूजर्स इनसे गाने सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और मेटा AI से बातचीत कर सकते हैं।

वजन

43 ग्राम है ग्लास का वजन

रे-बैन मेटा ऑडियो का वजन दूसरे रे-बैन मेटा AI ग्लास के मुकाबले काफी कम है।

अलग-अलग स्टाइल और आकार के हिसाब से इसका वजन 43 ग्राम है, जबकि दूसरे मॉडल 49 या 53 ग्राम के हैं। वजन में अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी हल्का डिजाइन इसे पहनने में थोड़ा आरामदायक बनाता है।

इसकी बड़ी खासियत बैटरी है। मेटा के अनुसार, ग्लास एक बार चार्ज होने पर 12 घंटे तक चल सकते हैं।

AI

मेटा AI का भी मिलेगा सपोर्ट

रे-बैन मेटा ऑडियो में मेटा AI का सपोर्ट भी दिया गया है।

यूजर्स ग्लास से मौसम की जानकारी पूछ सकते हैं, इंटरनेट पर जानकारी खोज सकते हैं और गाने बदल सकते हैं। इसमें कॉल करने और संगीत सुनने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

डिजाइन के लिए ग्लास 23 रंग और लेंस संयोजन में उपलब्ध होंगे। इनमें क्लबमास्टर और बरबैंक नाम के दो स्टाइल हैं। दोनों में प्रिस्क्रिप्शन लेंस का विकल्प भी दिया गया है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कीमत और उपलब्धता

रे-बैन मेटा ऑडियो की शिपिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी और प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है।

इसकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) रखी गई है। यह उन यूजर्स के लिए है जो कैमरे वाले ग्लास के बजाय ऑडियो और AI सुविधाएं चाहते हैं। कैमरा नहीं होने के कारण इसमें फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

भारत में इसकी कीमत और बिक्री की तारीख की अभी जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT