LOADING...
इंस्टाग्राम पर अब 15 मिनट में एडिट कर सकेंगे कमेंट, मेटा ने पेश किया नया फीचर
इंस्टाग्राम पर अब 15 मिनट में एडिट कर सकेंगे कमेंट

इंस्टाग्राम पर अब 15 मिनट में एडिट कर सकेंगे कमेंट, मेटा ने पेश किया नया फीचर

Apr 10, 2026
08:56 am

क्या है खबर?

मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे अब लोग अपने कमेंट को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को अपनी गलती सुधारने और बेहतर तरीके से बात रखने में मदद करेगा। यह बदलाव सोशल मीडिया पर बातचीत को और आसान और उपयोगी बनाने के लिए लाया गया है।

खासियत

कमेंट एडिट करना बेहद आसान

यूजर्स अपने ही कमेंट को आसानी से एडिट कर सकते हैं। इसके लिए कमेंट के नीचे दिए गए 'एडिट' ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें आप अपना टेक्स्ट बदल सकते हैं और नीले टिक पर क्लिक करके सेव कर सकते हैं। खास बात यह है कि 15 मिनट के अंदर आप अपने कमेंट को कई बार एडिट कर सकते हैं, जिससे सुधार करना और भी आसान हो जाता है।

कमेंट

स्टोरी समेत कई जगह दिखते हैं कमेंट

इंस्टाग्राम पर अब कमेंट सिर्फ पोस्ट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्टोरी जैसे कई फीचर्स में भी दिखाई देते हैं। ऐसे में कमेंट एडिट करने की सुविधा यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे लोग अपनी बात को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और सही जानकारी देना चाहते हैं।

Advertisement

बदलाव

मेटा लगातार कर रही बदलाव

मेटा पिछले कुछ समय से यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंस्टाग्राम में लगातार नए बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज (DM) से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाया है। इसके अलावा, इंस्टाग्राम प्लस नाम के नए सब्सक्रिप्शन फीचर की भी टेस्टिंग शुरू की गई है। कंपनी का लक्ष्य ऐप को और बेहतर बनाना है, ताकि यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं और अच्छा अनुभव मिल सके और प्लेटफॉर्म का उपयोग बढ़ सके।

Advertisement