Loading...
मेटा ने पेश किया म्यूज एंबर AI मॉडल, एजेंट के छोटे-छोटे काम होंगे सस्ते
मेटा ने पेश किया म्यूज एंबर AI मॉडल

मेटा ने पेश किया म्यूज एंबर AI मॉडल, एजेंट के छोटे-छोटे काम होंगे सस्ते

Nov 10, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स ने म्यूज एंबर नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे छोटा और कम खर्च वाला मॉडल है। इसे ऐसे कामों के लिए बनाया गया है, जिन्हें AI एजेंट एक ही काम के दौरान बार-बार करते हैं। इनमें दस्तावेजों से जानकारी निकालना, दूसरे टूल का इस्तेमाल करना और कोड में बदलाव के बाद उसकी जांच करना शामिल है।

खासियत

बड़े मॉडल के साथ मिलकर करेगा काम

मेटा ने म्यूज नाम से AI मॉडल्स की एक पूरी सीरीज तैयार की है।

इसमें म्यूज वंडर को मुश्किल कामों के लिए और म्यूज स्पार्क को कोडिंग व टूल इस्तेमाल करने जैसे कामों के लिए रखा गया है। वहीं, एम्बर बार-बार किए जाने वाले छोटे काम संभालेगा।

कंपनी के मुताबिक, डेवलपर्स वंडर से किसी बड़े काम की योजना बनवा सकते हैं और उसके अलग-अलग हिस्से एम्बर को सौंप सकते हैं। फिलहाल यह म्यूज कोड और डेवलपर API में उपलब्ध है।

टोकन

एक बार में संभाल सकता है 10 लाख टोकन

मेटा के शुरुआती परीक्षण में क्लाउड स्टोरेज कंपनी बॉक्स ने एंबर का इस्तेमाल कॉन्ट्रैक्ट की जांच के लिए किया।

इस मॉडल ने कंपनी के नियमों के आधार पर दस्तावेजों की अलग-अलग शर्तें जांचीं और जोखिम का आकलन किया। मेटा का कहना है कि एंबर एक बार में 10 लाख टोकन तक संभाल सकता है।

यह टेक्स्ट के अलावा तस्वीरों, ऑडियो और वीडियो से भी जानकारी समझ सकता है।

ADVERTISEMENT

खर्च

दूसरे AI मॉडल्स के मुकाबले कम खर्च

मेटा के परीक्षण में एंबर और एंथ्रोपिक के क्लॉड हाइकू 5.5 ने एक बेंचमार्क पर 36 अंक हासिल किए।

हालांकि, एंबर से एक काम कराने का खर्च करीब 14 सेंट रहा, जबकि हाइकू पर लगभग 41 सेंट खर्च हुए। OpenAI के GPT-6 लूना ने इसी परीक्षण में 28 अंक हासिल किए और प्रति काम करीब 15 सेंट का खर्च आया।

मेटा का कहना है कि वह इससे भी कम खर्च वाले मॉडल तैयार कर रही है।

ADVERTISEMENT