Loading...
मेटा ने सनडायल का किया अधिग्रहण, जानिए क्या होगा इससे फायदा
मेटा ने AI डाटा विश्लेषण प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया है

मेटा ने सनडायल का किया अधिग्रहण, जानिए क्या होगा इससे फायदा

Oct 24, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

मेटा ने सनडायल का अधिग्रहण कर लिया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा विश्लेषण प्लेटफॉर्म है, जिसे उसी के ही 2 पूर्व कर्मचारियों ने शुरू किया था। यह अधिग्रहण मेटा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इनसाइट्स की बढ़ती मांग के बीच अपनी डाटा और विश्लेषण टीम को मजबूत करना है। सनडायल को फेसबुक की मूल कंपनी के नए डाटा विश्लेषण संगठन में शामिल किया जाएगा, जिसका नेतृत्व एलेक्स शुल्त्स कर रहे हैं।

नियुक्ति 

सनडायल के कर्मचारियों को मेटा में मिलेगी नियुक्ति

अधिग्रहण समझौते के तहत सनडायल के सह संस्थापक जूली झूओ और चंद्र नारायणन मेटा में शामिल होंगे।

इससे पहले, झूओ इसमें प्रोडक्ट डिजाइन की उपाध्यक्ष थीं, जबकि नारायणन ने सिकोइया कैपिटल और इंस्टाग्राम में विश्लेषण प्रमुख के रूप में काम किया था। उन्होंने फेसबुक में एनालिटिक्स निदेशक का पद भी संभाला था।

सनडायल के अन्य कर्मचारी, जिनमें मेटा के कई पूर्व कर्मचारी भी शामिल हैं, अपनी AI विश्लेषण तकनीक के साथ कंपनी से जुड़ेंगे।

फायदा 

डाटा विश्लेषण में मेटा की क्षमता बढ़ेगी

सनडायल का प्लेटफॉर्म व्यवसायों को भरोसेमंद डाटा विश्लेषण तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है। यह एक चैटबॉट प्लगइन के जरिए सामान्य भाषा में पूछे गए सवालों और जटिल डाटा को सरल और उपयोगी जानकारियों में बदल देता है।

इससे किसी संगठन की अलग-अलग टीमें, किसी केंद्रीय डाटा यूनिट का इंतजार किए बिना खुद ही डाटा का विश्लेषण कर सकती हैं।

हालांकि, डील पूरी होने के बाद सनडायल बाहरी ग्राहकों को सेवा देना बंद कर देगा।

ADVERTISEMENT