Page Loader
मेटा ने इंस्टाग्राम के 60 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इन विभागों पर पड़ा असर
मेटा ने इंस्टाग्राम के 60 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

मेटा ने इंस्टाग्राम के 60 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इन विभागों पर पड़ा असर

Jan 11, 2024
05:01 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम के 60 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी के तहत कंपनी ने तकनीकी कार्यक्रम प्रबंधक (TPM) को नौकरी से निकाला है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा चरणबद्ध तरीके से TPM पदों को कंपनी से खत्म करना चाहती है और इसी योजना के तहत उसने इस हफ्ते कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

ऑफर

कर्मचारियों को दिया गया यह ऑफर

मेटा ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को ऑफर दिया है। कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कहा है कि वह अपने पदों को सुरक्षित करने के लिए फिर से आवेदन कर एक नई साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजर सकते हैं। हालांकि, जो कर्मचारी नई भूमिकाओं का विकल्प नहीं चुनना चाहते हैं उनका रोजगार मार्च में खत्म कर दिया जाएगा। मेटा ने 2022 में 11,000 नौकरियों में कटौती की थी और 2023 में 10,000 अतिरिक्त कर्मचारियों को निकाल दिया गया था।

छंटनी

गूगल और अमेजन ने की छंटनी की घोषणा

गूगल ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कंपनी वॉइस एक्टीवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और अन्य विभागों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। अमेजन के स्वामित्व वाली गेमिंग कंपनी ट्विच ने भी 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की घोषणा की है। इसके साथ ही अमेजन ने प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो डिवीजन से भी कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है।