Loading...
यूजर्स के डाटा तक पहुंचने के लिए मेटा पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है मामला
मेंटा पर यूजर्स के डाटा तक पहुंचने बनाने के लिए जुर्माना लगा है

यूजर्स के डाटा तक पहुंचने के लिए मेटा पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Nov 15, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

इटली की डाटा सुरक्षा एजेंसी ने मेटा प्लेटफॉर्म्स पर 88.70 करोड़ डॉलर (करीब 8,400 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इन आरोपों के चलते लगाया गया है कि इस टेक कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स की सहमति या जानकारी के बिना उनके द्वारा स्टोर की गई फोटो और वीडियो तक पहुंच बनाई। नियामक ने कहा कि कंपनी ने यूजर्स को ठीक से सूचित किए बिना या उनकी अनुमति लिए बिना ही इन निजी मीडिया फाइल्स तक पहुंच बनाई।

समय-सीमा 

फीचर डिसेबल करने का आदेश

रॉयटर्स के अनुसार, एजेंसी द्वारा लगाया गया जुर्माना मेटा के वैश्विक राजस्व का लगभग 0.47 फीसदी है।

यह जुर्माना फेसबुक के एक ऐसे फीचर से जुड़ा है, जो प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए यूजर्स की फोन गैलरी से फोटो और वीडियो का सुझाव देता था।

इतालवी प्राधिकरण ने मेटा को इस फीचर में बदलाव करने के लिए 60 दिन का समय दिया है, ताकि जब तक यूजर्स सहमति न दें, तब तक यह फीचर डिफॉल्ट रूप से डिसेबल्ड रहे।

जांच 

जांच में यह हुआ खुलासा 

2025 में शुरू जांच में यह देखा गया कि कंपनी एंड्रॉयड डिवाइस पर स्टोर की गई फोटो और वीडियो को कैसे हैंडल करती है।

एजेंसी ने पाया कि यूजर्स को इस बारे में ठीक से नहीं बताया गया कि उनके कंटेंट को कैसे एक्सेस किया जा रहा है।

हालांकि, नियामक ने स्पष्ट किया कि उनकी जांच में इस पर गौर नहीं किया गया कि क्या इस कंटेंट का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ट्रेन करने के लिए किया गया था।

ADVERTISEMENT