Loading...
मेटा एलन मस्क की डॉक्यूमेंट्री का विज्ञापन चलाने को राजी, पहले किया था इनकार
मेटा ने एलन मस्क की डॉक्यूमेंट्री का विज्ञापन नहीं चलाने का फैसला बदल दिया है

मेटा एलन मस्क की डॉक्यूमेंट्री का विज्ञापन चलाने को राजी, पहले किया था इनकार

Sep 27, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अब एलन मस्क की की आने वाली डॉक्यूमेंट्री को प्रमोट करने वाले पेड विज्ञापन चलाने की पुष्टि की है। पहले सोशल मीडिया कंपनी ने विज्ञापन चलाने से मना कर दिया था, लेकिन अब उसने अपना फैसला बदल लिया है और विज्ञापन न दिखाने को एक 'गलती' बताया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मेटा, टिक-टॉक, यूट्यूब ने ट्रेलर के ऐड दिखाने से मना कर दिया था।

सफाई 

इस कारण रोका गया था विज्ञापन

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेटा ने अपना फैसला बदल लिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, "यह एक गलती थी और विज्ञापनों को फिर से चालू किया जा रहा है।"

इस फैसले के बाद मेटा उन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट से बाहर हो गया है, जो डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन कैंपेन को रोक रहे थे।

खबरों के मुताबिक, कंपनियों ने पहले विज्ञापन न दिखाने के लिए राजनीतिक कंटेंट से जुड़े नियमों का हवाला दिया था।

अपील 

वितरक ने की थी कंपनियों के खिलाफ अपील 

द हॉलीवुड रिपोर्टर ने सबसे पहले यह खबर दी थी कि कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने मस्क की डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर के लिए पेड एडवरटाइजिंग को ठुकरा दिया था।

मेटा उन कंपनियों में शामिल थी, जिन्होंने कथित तौर पर इसके प्रमोशन को चलाने से मना कर दिया।

इसके बाद फिल्म के अमेरिकी वितरक ब्लीकर स्ट्रीट ने इन फैसलों के खिलाफ अपील की। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री को एलेक्स गिब्नी ने निर्देशित किया है।

ADVERTISEMENT