LOADING...
मेटा ने ह्यूमनॉइड रोबोट स्टार्टअप एश्योर्ड रोबोट इंटेलिजेंस का किया अधिग्रहण
मेटा ने ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित करने के लिए स्टार्टअप खरीदा है

मेटा ने ह्यूमनॉइड रोबोट स्टार्टअप एश्योर्ड रोबोट इंटेलिजेंस का किया अधिग्रहण

May 02, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

मेटा ने ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम बनाने वाले स्टार्टअप एश्योर्ड रोबोट इंटेलिजेंस का अधिग्रहण कर लिया है। सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है। इस अधिग्रहण के पीछे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का मानव जैसी कृत्रिम रोबोट तकनीक को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य है। बता दें कि कंपनी AI पर एक व्यापक दांव लगा रही है, जिसके चलते कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है।

मकसद 

अधिग्रहण के पीछे क्या है मकसद?

कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, "हमने एश्योर्ड रोबोट इंटेलिजेंस का अधिग्रहण किया है, जो रोबोटिक इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। इसका उद्देश्य जटिल और गतिशील वातावरण में रोबोटों को मानवीय व्यवहार को समझने, उसका पूर्वानुमान लगाने और उसके हिसाब से ढलने में सक्षम बनाना है।" इस स्टार्टअप की सह-स्थापना शोधकर्ताओं लेरेल पिंटो और जियाओलोंग वांग ने की थी, जो अधिग्रहण के तहत मेटा में शामिल होंगे। वांग पहले एनवीडिया में शोधकर्ता के रूप में कार्यरत थे।

बदलाव 

अपने स्तर पर भी विकसित कर रही तकनीक

प्रवक्ता ने कहा कि यह समूह "हमारे मॉडल को डिजाइन करने के तरीके और रोबोट नियंत्रण और अपने आप सीखने के लिए अत्याधुनिक क्षमताओं में गहरी विशेषज्ञता लाएगा, जिससे पूरे शरीर के ह्यूमनॉइड नियंत्रण को बढ़ावा मिलेगा।" मेटा की रोबोटिक्स संबंधी महत्वाकांक्षाएं केवल एक अधिग्रहण तक सीमित नहीं हैं। कंपनी अपने भीतर ही ह्यूमनॉइड हार्डवेयर विकसित कर रही है, साथ ही उसे संचालित करने वाली इन-बिल्ट AI तकनीक भी विकसित कर रही है, जिसमें सेंसर, सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

Advertisement