Loading...
व्हाट्सऐप में शुरू हुई मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा, जानिए क्या मिलेगा फायदा
व्हाट्सऐप में मैसेज शेड्यूल फीचर शुरू किया गया है

व्हाट्सऐप में शुरू हुई मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा, जानिए क्या मिलेगा फायदा

Nov 26, 2026
09:20 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने अपना एक नया फीचर पेश करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए आप व्यक्तिगत और ग्रुप चैट दोनों में मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। यह फीचर दुनियाभर में iOS और एंड्रॉयड के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। एक बार यह फीचर मिल जाने पर आप कोई मैसेज टाइप करके सेंड बटन को देर तक दबाकर करके उसको 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक के समय के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।

सुविधा 

डिलीट भी कर सकेंगे मैसेज

यूजर अपने शेड्यूल मैसेज देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिलीट भी कर सकेंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि किसी मैसेज के शेड्यूल को एडिट करने का कोई विकल्प है या नहीं।

खास बात यह है कि अगर, आपका फोन बंद है या नेटवर्क कवरेज से बाहर है, तब भी शेड्यूल किए गए मैसेज भेज दिए जाएंगे।

आप टेक्स्ट, फोटो और वीडियो वाले मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफाॅर्म पहले से यह सुविधा देते हैं।

फायदा 

ऐसे यूजर्स को होगा इसका फायदा 

यह फीचर किसी को समय पर जन्मदिन की बधाई देने या अलग-अलग टाइम जोन में मौजूद लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

व्यवसायों के लिए भी अपने ग्राहकों को भेजे जाने वाले मैसेज और अपडेट को शेड्यूल करना आसान हो सकता है।

इसके अलावा, जो लोग काम के तालमेल के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वे अपनी टीमों को अपडेट देने के लिए शेड्यूल किए गए मैसेज का उपयोग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT