LOADING...
मार्क जुकरबर्ग का कथित ऑडियो क्लिप लीक, कर्मचारियों की निगरानी का हुआ खुलासा
मेटा की एक बैठक के दौरान का मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो क्लिप लीक हुआ है

मार्क जुकरबर्ग का कथित ऑडियो क्लिप लीक, कर्मचारियों की निगरानी का हुआ खुलासा

May 20, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग की लीक हुई कथित ऑडियो क्लिप ने हलचल मचा दी है। इसने कंपनी के आक्रामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रयासों में नया नाटकीय मोड़ ला दिया। एक सामूहिक बैठक की इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में जुकरबर्ग को यह समझाते हुए सुना जा सकता है कि मेटा ने कर्मचारियों की कंप्यूटर गतिविधि को ट्रैक करना क्यों शुरू किया। इस लीक ऑडियो क्लिप ने छंटनी के दौर में कर्मचारियों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

विरोध 

बैठक में कर्मचारी ने उठाया था सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रमिक अधिकार संगठन 'मोर परफेक्ट यूनियन' द्वारा शेयर किया यह ऑडियो 30 अप्रैल को हुई आंतरिक मीटिंग का बताया जा रहा है। इस दौरान, एक कर्मचारी ने कथित तौर पर मेटा द्वारा कंपनी के कंप्यूटरों पर ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के फैसले पर सवाल उठाया। आरोप है कि यह सॉफ्टवेयर माउस की गतिविधियों, क्लिक्स और कीस्ट्रोक्स को रिकॉर्ड करने में सक्षम था। उन्होंने जुकरबर्ग से पूछा कि कंपनी कर्मचारियों के कंप्यूटरों की निगरानी क्यों कर रही है?

जवाब 

विरोध पर जुकरबर्ग ने दिया था यह तर्क

रिकॉर्डिंग में कर्मचारी के सवाल के जवाब में जुकरबर्ग ने कहा है कि मेटा के कर्मचारियों के पास AI प्रशिक्षण के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों की तुलना में उच्च स्तर की विशेषज्ञता है। उन्होंने कथित तौर पर सुझाव दिया कि AI मॉडल, मेटा इंजीनियरों द्वारा आंतरिक रूप से समस्याओं को हल करने और उपकरण बनाने के तरीकों का विश्लेषण करके कोडिंग और तर्क क्षमताओं में सुधार कर सकते हैं।

Advertisement