LOADING...
इन AI टूल्स से एडिटिंग को बनाएं आसान
इन AI टूल्स से एडिटिंग को बनाएं आसान

इन AI टूल्स से एडिटिंग को बनाएं आसान

May 04, 2026
10:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से कॉन्टेंट एडिट करना पहले से काफी आसान हो गया है। ये टूल्स खुद ही भाषा की गलतियों को ठीक करते हैं, लिखावट को बेहतर बनाते हैं और पूरे टेक्स्ट को साफ-सुथरा रूप देते हैं। इससे लंबा और समय लेने वाला काम भी जल्दी पूरा हो जाता है। 2025 और 2026 में आए नए AI टूल्स ने एडिटिंग के काम को और सरल बना दिया है, जिससे हर तरह के यूजर को फायदा मिल रहा है।

#1

एडिटर्स के लिए कई तरह की खूबियां

एडिटिंग के लिए ChatGPT एक बहुत काम का टूल बन गया है। यह स्पेलिंग, ग्रामर और लिखने की शैली की गलतियों को आसानी से सुधार देता है। साथ ही यह टेक्स्ट को अलग-अलग स्टाइल गाइड के अनुसार ढाल सकता है। यूजर को बस अपना कंटेंट डालना होता है और जरूरी निर्देश देना होता है, जिसके बाद यह बेहतर और साफ आउटपुट तैयार कर देता है। इससे एडिटर्स का काम काफी आसान हो जाता है।

#2

रोजमर्रा के टूल्स के साथ आसानी से जुड़ना

ChatGPT की खास बात यह है कि यह गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव जैसे प्लेटफॉर्म के साथ आसानी से जुड़ जाता है। यूज़र सीधे इन प्लेटफॉर्म से फाइल अपलोड करके एडिटिंग कर सकते हैं। यह .doc जैसे फॉर्मेट में आउटपुट भी देता है, जिससे काम करना और आसान हो जाता है। आसान भाषा में दिए गए निर्देशों से ही अच्छे नतीजे मिल जाते हैं, जिससे हर यूजर बिना परेशानी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

Advertisement

#3

मल्टीमीडिया एडिटिंग की क्षमताएं

AI टूल्स अब सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि ऑडियो और वीडियो एडिटिंग में भी मदद कर रहे हैं। ChatGPT को डिस्क्रिप्ट जैसे टूल के साथ जोड़कर वीडियो और ऑडियो को आसानी से एडिट किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट की तरह ट्रांसक्रिप्ट एडिट करने पर वीडियो या ऑडियो अपने आप बदल जाता है। इससे फिलर शब्द हटाना, इफेक्ट जोड़ना और कंटेंट को बेहतर बनाना बहुत आसान हो गया है।

Advertisement

#4

खास कामों के लिए सहायक टूल्स

editGPT, क्लॉड और जेमिथ जैसे दूसरे AI टूल्स भी एडिटिंग के काम को आसान बना रहे हैं। ये टूल्स खास तौर पर प्रूफरीडिंग, गहराई से विश्लेषण और रिसर्च में मदद करते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म टेक्स्ट के साथ विजुअल्स भी तैयार कर देते हैं, जिससे पूरा काम एक ही जगह हो जाता है। इन सभी टूल्स के इस्तेमाल से एडिटर्स कम समय में बेहतर और साफ-सुथरा कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

Advertisement