
लेनोवो ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल-स्क्रीन लैपटॉप, अगले साल होगा लॉन्च
क्या है खबर?
अभी तक आपने कई फोल्डेबल डिवाइस के नाम सुन लिए होंगे। ये फ्लेक्सिबल स्क्रीन वाले डिवाइस होते हैं, जिन्हें मोड़ा जा सकता है।
इसका सबसे मशहूर (शायद सबसे खराब) उदाहरण सैमसंग का फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड है, जिसे फरवरी में लॉन्च किया गया था।
लगभग 1.5 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोन बिक्री शुरू होने से पहले ही टूटना शुरू हो गया।
अब लेनोवो भी फोल्डेबल डिवाइस ला रही है। कंपनी ने फोल्डेबल स्क्रीन लैपटॉप की योजना बनाई है।
डिवाइस
टैब से फोल्ड होकर लैपटॉप बन जाएगा डिवाइस
लेनोवो लंबे समय से थिंकपैड योगा सीरीज के तहत कन्वर्टिबल 2-इन-1 कंप्यूटर बेच रही है।
अब कंपनी एक कदम और आगे जाते हुए दुनिया का पहला फोल्डेबल PC लाने जा रही है।
यह डिवाइस एक 4:3 आस्पेक्ट रेशो वाली 13.3 इंच स्क्रीन की टैब जैसा दिखता है, लेकिन फोल्ड होने के बाद यह 9.6 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप बन जाता है।
आधा फोल्ड होने पर यह लैपटॉप जैसा दिखेगा और पूरा फोल्ड होने के बाद बंद लैपटॉप जैसा दिखेगा।
प्रोटोटाइप
अमेरिका में पेश हुआ प्रोटोटाइप
लेनोवो ने अमेरिका में हुए एक कॉन्फ्रेंस में इस लैपटॉप का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है।
कंपनी ने इसमें लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन जाहिर नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, इसमें LG का 2K रेजोल्यूशन वाला OLED पैनल लगा होगा। हाफ-फोल्डेड मोड में यह टच-बेस्ड कीबोर्ड की तरह भी काम करेगा।
बता दें, लेनोवो इसके साथ वायरलेस कीबोर्ड और स्टाइलस भी देगी, ताकि आप 13.3 इंच स्क्रीन का पूरा फायदा उठा पाएं।
जानकारी
डिस्प्ले के पीछे लगी है बैटरी
लेनोवो ने फोल्डेबल-स्क्रीन लैपटॉप का काफी बारीकी से डिजाइन किया है। कंपनी ने डिस्प्ले की एक साइड पर बैटरी लगाकर इसे भारी बनाया है ताकि यूजर्स यह अंतर पता कर पाए कि इसका बॉटम एंड किस तरफ है।
अनुमान
अगले साल हो सकता है लॉन्च
कंपनी इस डिवाइस को थिंकपैड X1 सीरीज के तहत अगले साल लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग और कीमत के बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि यह इंटेल चिप और विंडो 10 पर चलेगा। कंपनी ने अभी केवल इसका प्रोटोटाइप लॉन्च किया है।
ऐसे में जब यह डिवाइस बनकर बाजार में आएगा तो इसके लुक में बदलाव देखने को भी मिल सकता है।